एक Email और चली गई 30000 नौकरियां! इनमें 12000 भारतीय, ईमेल में लिखा – आज काम का आखिरी दिन

Oracle Layoffs: मेल में लिखा कि आज आपका लास्ट वर्किंग डे है. मेल के भेजने के कुछ मिनटों के बाद सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया गया. कंपनी ने अब तक इस छंटनी की वजह नहीं बताई है. इसमें 12000 भारतीय भी शामिल हैं.
tech company Oracle layoffs 30,000 employees 12000 indian

टेक कंपनी ओरेकल ने 21 हजार कर्मचारियों की छंटनी की

Oracle Layoffs: हर इंसान अपनी जिंदगी में अलग-अलग दौर से गुजरता है. बचपन में स्कूल में पढ़ाई के दौरान सपना होता है कि ऑफिस वाली नौकरी हो. इस नौकरी की चाहत में लोग हर मुश्किल कोशिश करते है, जी तोड़ मेहनत करते हैं. शीशे की चमचमाती बिल्डिंग में पहुंचने के लिए कॉलेज के गलियारे भी पार किए जाते हैं. प्राइवेट नौकरी की सच्चाई जितनी चमकती हुई दिखाई देती है. ये उतनी ही डार्क है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल फिलहाल में देखने को मिला, जब ओरेकल ने एक झटके में 30000 कर्मचारियों को निकाल दिया.

एक ईमेल और 30000 नौकरी गई

टेक कंपनी ओरेकल ने मंगलवार (31 मार्च) को सुबह 6 बजे अपने 30000 हजार कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर भेजा. इस मेल में लिखा कि आज आपका लास्ट वर्किंग डे है. मेल के भेजने के कुछ मिनटों के बाद सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया गया. कंपनी ने अब तक इस छंटनी की वजह नहीं बताई है. इसमें 12000 भारतीय भी शामिल हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले महीने फिर से छंटनी कर सकती है.

कंपनी ने मेल में क्या लिखा?

कर्मचारियों को किए गए मेल में ओरेकल ने लिखा कि आपके पद से जुड़ी आवश्यक और कठिन जानकारी देना चाहते हैं. कंपनी ने वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया है. यही वजह है कि आपके पद को खत्म किया जा रहा है. आज आपका आखिरी कार्य दिवस है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ा, कंडोम की कीमतों में आ सकता है भारी उछाल

AI की वजह से निकाले गए कर्मचारी

समाचार समूह BBC की रिपोर्ट के मुताबिक ओरेकल AI में भारी भरकम निवेश कर रही है. जिसके चलते ये कदम उठाया गया है. AI टूल्स की मदद से कम कर्मचारी ज्यादा काम कर पा रहे हैं. वहीं तकनीकी क्षेत्र के एक्सपर्ट इसे इनविजिबल लेऑफ बता रहे हैं. इसमें कंपनियां बिना किसी घोषणा के धीरे-धीरे कर्मचारियों की संख्या में कमी करती जाती है. एक पूर्व कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने 16 घंटे की लंबी शिफ्ट को लेकर आवाज उठाई थी, जिसके बाद उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया.

ज़रूर पढ़ें