अमेरिकी विदेश मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी पर संकट! ईरान पर मनमानी से हमले करने का आरोप

Pete Hegseth: अमेरिका के रक्षा पीट हेगसेथ के खिलाफ विपक्षी डेमोक्रेट्स महाभियोग ला रहे हैं. उन पर आरोप है कि उनके फैसलों की वजह से अमेरिका की छवि पूरी दुनिया में खराब हुई है.
अमेरिकी व‍िदेश मंत्री की कुर्सी पर संकट

अमेरिकी व‍िदेश मंत्री की कुर्सी पर संकट

Pete Hegseth: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अभी कम नहीं हुआ है. दोनों देशों के बीच 22 अप्रैल तक सीजफायर है. इससे पहले पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता फैल हो चुकी है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दूसरे दौर की बातचीत शुरू होगी. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. ईरान के खिलाफ लिए गए एक्‍शन को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जा रहा है.  

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ विपक्षी डेमोक्रेट्स सदस्यों ने बुधवार को ही महाभियोग लाने की घोषणा कर दी थी. उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्‍होंने बिना कांग्रेस की इजाजत लिए ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है. इसके साथ ही ऐसे हमलों को भी अंजाम दिया है. जो  “वॉर क्राइम” की श्रेणी में आते हैं.

रक्षा मंत्री के खिलाफ क्‍या-क्‍या आरोप?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीट हेगसेथ के खिलाफ 7 पेज का महाभियोग पेश किया गया है. इसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इस महाभियोग पर 8 अन्य विपक्षी सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं.

1. अमेरिकी विदेश मंत्री पर आरोप है कि उन्‍होंने बिना कांग्रेस से इजाजत लिए युद्ध जैसा बड़ा फैसला लिया है. आरोप लगाया गया कि इस कदम से विदेश मंत्री ने अमेरिकी सैन्य कर्मियों को जानबूझकर खतरे में डाला है.

  1. हेगसेथ पर यह भी आरोप है कि उनके ही आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान में नागरिक ढांचों को निशाना बनाया था. जो पूरी तरह से गैर कानूनी है. इस तरह के कदम से पूरी दुनिया में अमेरिका की किरकिरी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को हुए हमले में 170 स्कूली बच्चियों की मौत हुई, जिनमें शिक्षक भी शामिल थे.
  2. महाभियोग में हाउस ऑफ डेमोक्रेट्स के नेताओं ने सिग्नल गेट का भी जिक्र किया है.  इसके अलावा आरोप है कि हेगसेथ की लापरवाही के कारण खुफिया जानकारी लीक हुई ऐसे आरोप भी लगाए गए हैं.
  3. महाभियोग में हेगसेथ पर मनमानी लगाने का आरोप भी लगाया गया है. आरोप लगाया गया कि हेगसेथ के कारण ही पेंटागन अमेरिका के दोनों सदनों को जानकारी मुहैया नहीं करा रहा है. इनके आदेश के बाद ही जानकार‍ियों पर प्रतिबंध लगा द‍िया गया है.
  4. महाभियोग में आरोप लगाया गया कि हेगसेथ ने अपने कार्यालय का गलत इस्तेमाल किया है. उन्‍होंने अमेरिकी जनता के खिलाफ जाकर काम किया है. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी अमीर हमजा को दिनदहाड़े मारी गोली, फ‍िर एक्‍ट‍िव हो गया ‘धुरंधर’?

ज़रूर पढ़ें