नकली सोना पहनकर सोशल मीडिया पर भौकाल काट रहे थे ‘सूर्या भाई’, इनकम टैक्स ने खोल दी पोल
सूर्या भाई
Fake Gold Man: इनकम टैक्स विभाग ने एक ऐसे शख्स के यहां दबिश दी, जो सोने की जेबरातों से लदा हुआ था. सोशल मीडिया पर अमीरी दिखाकर भौकाल काट रहा था, लेकिन जब पुलिस ने जांच की, तो कहानी कुछ और ही निकली. हैदराबाद के इस शख्स ने अपनी पहचान ‘सूर्या भाई’ के रूप में बनाई थी. पूछताछ में बताया कि वह फेमस के लिए ऐसा कर रहा था. जानें क्या है पूरा मामला?
सूर्या भाई ने नकली सोना पहनकर पूरे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. गले से लेकर पांव तक सोने से लदा दिखाया. अपनी पहचान को गोल्ड मैन के रूप में बनाने का प्रयास किया था, लेकिन इनकम टैक्स ने पोल खोल कर रख दिया. सूर्या भाई सफेद कपड़े और सोने से लदे आभूषणों में हमेशा दिखाई देते थे, ताकि लोगों को उनकी अमीरी के बारे में पता लग सके. अधिकारियों ने जब देखा कि सूर्या भाई लगातार आभूषण भी बदल रहे हैं और कमाई का कोई खास बड़ा जरिया नहीं है, तो उन्होंने पूछताछ की, जिसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ.
कैसे शुरू हुई जांच?
हाल ही में तेलंगाना हॉकी के अध्यक्ष ‘बंगारू बाबू’ कोंडा विजय कुमार की कुछ अधिकारियों ने जांच की तो सूर्या भाई से कनेक्शन निकला. विजय कुमार के पास से दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 1.4 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए थे. हालांकि अभी भी विजय कुमार की जांच जारी है और सोने को लेकर पूछताछ अधिकारियों द्वारा की जा रही है. अभी तक विजय कुमार ने 1.4 किलोग्राम सोने के बारे में जानकारी नहीं दे पाया है. पुलिस को शक था कि कहीं विजय कुमार के सोने को ही सूर्या भाई इस्तेमाल न करते हों. इसलिए पुलिस ने सूर्या भाई से भी पूछताछ किया.
ये भी पढ़ेंः ‘Welcome To Hell…’, ईरान ने दी US सैनिकों को चेतावनी, कहा- ताबूत में वापस जाओगे
नकली सोना पहनकर काट रहा था भौकाल
अधिकारियों के मुताबिक, सूर्या भाई ने साल 2022-23 को छोड़कर चिकन शॉप, ट्रेनर और जिम के रूप में काम किया, जहां से करीब 4.90 लाख रुपए की बचत की. जांच में उसकी पत्नी के नाम पर भी कोई अचल संपत्ति नहीं मिली. इतना ही नहीं सूर्या भाई के पास कोई अपना घर भी नहीं मिला, वह किराए के घर पर रहते पाया गया. पहले तो अधिकारियों को भी सूर्या भाई ने बताया कि जो सोना पहने हैं, उसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है, लेकिन यह दावा ज्यादा देर तक नहीं चल सका. अधिकारियों के मु्ताबिक, सूर्या ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसा किया था.