‘Welcome To Hell…’, ईरान ने दी US सैनिकों को चेतावनी, कहा- ताबूत में वापस जाओगे

Tehran Times Warning: ईरान के एक अंग्रेजी अखबार 'तेहरान टाइम्स' ने शनिवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की है. अखबार ने फ्रंट पेज पर लिखा, "अगर विदेशी सैनिक ईरानी जमीन पर कदम रखते हैं, तो वो सिर्फ ताबूतों में ही लौटेंगे.
Tehran Times Warning US Army

ईरान ने दी अमेरिकी सेना को धमकी

Iran US Tensions: मिडिल ईस्ट में शुरू हुई जंग अब खतरनाक मोड पर आ गई है. हालात प्रतिदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं. एक ओर जहां अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी को बड़े स्तर पर बढ़ा दिया है. वहीं ईरान के एक अंग्रेजी अखबार ‘तेहरान टाइम्स’ ने शनिवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की है. अखबार ने फ्रंट पेज पर लिखा, “अगर विदेशी सैनिक ईरानी जमीन पर कदम रखते हैं, तो वो सिर्फ ताबूतों में ही लौटेंगे. ईरान ने यह चेतावनी उस दौरान दी है, जब अमेरिका का आधुनिक युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली अपने निर्धारित ऑपरेशनल जोन में पहुंच चुका है, जिसमें करीब 2500 मरीन सैनिक सवार हैं. फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

अखबार में क्या लिखा?

तेहरान टाइम्स ईरान का प्रमुख अंग्रेजी अखबार है, जो सरकार द्वारा नियंत्रित माना जाता है. इसमें प्रकाशित खबरों को ईरान के इस्लामी शासन की आवाज माना जाता है. अखबार ने चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि अगर विदेशी सैनिक ईरानी जमीन पर कदम रखते हैं, तो वो सिर्फ ‘ताबूतों में ही लौटेंगे’. इस खबर को ‘वेलकम टू हेल’ हेडलाइन के साथ पब्लिश किया गया है. तेहरान टाइम्स इस चेतावनी के साथ ही अमेरिका को सीधे तौर पर सख्त संदेश जारी किया है. अब देखना यह होगा कि अमेरिका क्या कार्रवाई करता है.

ईरान लगातार अमेरिका को लेकर चेतावनी देता रहा है कि वह किसी भी जमीनी हमले का मुहतोड़ जवाब देगा और अमेरिका को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन अब हाल ही में अखबार के फ्रंट पेज पर चेतावनी जारी कर गंभीरता को और बढ़ा दिया है. अखबार में सैनिकों की तस्वीरें भारी हथियारों से लेस एक सैन्य विमान की ओर बढ़ते दिखाया गया है. अखबार ने यह चेतावनी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर जारी की है. जिसके माध्यम से साफ संदेश दिया है कि हम किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ेंः देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों पर क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री, किरेन रिजिजू का भी आया बयान

अमेरिका ने तैनात किए 2500 मरीन सैनिक

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM)ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिका का आधुनिक युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली अपने निर्धारित ऑपरेशनल जोन में पहुंच चुका है, जिसमें करीब 2500 मरीन सैनिक सवार हैं. इस खबर के बाद ईरान के अखबार तेहरान टाइम्स ने भी चेतावनी जारी की है. अब देखना यह होगा कि मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव को लेकर दोनों देश अब क्या कार्रवाई करते हैं?

ज़रूर पढ़ें