पुराना सिम बंद होने से नहीं बुक हो रहा गैस सिलेंडर? फॉलो करें ये स्टेप्स और तुरंत अपडेट करें नया नंबर

LPG Mobile Number Update: सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है और नए नंबर से बुकिंग नहीं हो पा रही. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है.
LPG GAS

एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Mobile Number Update: मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से भारत में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत हो रही है, जिससे कई लोगों को बुकिंग में दिक्कत आ रही है. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है और नए नंबर से बुकिंग नहीं हो पा रही. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आसान टिप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपना नया नंबर अपडेट कर सकते हैं, जिससे सिलेंडर बुक करना आसान हो जाएगा.

पुराना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

  • सबसे पहले MyLPG की आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाएं.
  • वहां स्क्रीन पर दिख रहे तीन गैस सिलेंडरों में से अपनी कंपनी (HP, Indane या Bharat Gas) को चुनें.
  • कंपनी चुनते ही आप सीधे उनकी वेबसाइट के मुख्य पेज पर पहुंच जाएंगे.
  • अब अपनी आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन (Log-in) करें.
  • इसके बाद प्रोफाइल (Profile) सेक्शन में जाकर ‘Change Mobile Number’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना नया मोबाइल नंबर भरें और OTP डालकर उसे कन्फर्म कर दें.

ये भी पढ़ें-Rule Change From 1 April: LPG से लेकर इनकम टैक्स और सैलरी स्ट्रक्चर तक… एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये 16 नियम

WhatsApp से नंबर कैसे अपडेट करें?

  • अपने मोबाइल में WhatsApp ऐप खोलें और अपनी गैस एजेंसी के ऑफिशियल नंबर पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें.
  • चैट शुरू होने पर दिए गए ऑप्शन में से ‘Other Services’ को चुनें.
  • अब वहां दिख रहे ‘Change Mobile Number’ (मोबाइल नंबर बदलें) के बटन पर क्लिक करें.
  • अपना नया मोबाइल नंबर टाइप करें और उसे भेज दें.
  • आपके नए नंबर पर एक OTP आएगा, उसे चैट में डालकर वेरिफाई करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका नया नंबर सिस्टम में अपडेट हो जाएगा.

ज़रूर पढ़ें