पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस का छापा, CM हिमंता की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

Pawan Khera House Raid: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर असम पुलिस ने छापा मारा है. असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी कार्रवाई में शामिल है.
Pawan Khera

पवन खेड़ा

Pawan Khera House Raid: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर असम पुलिस ने छापा मारा है. असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी कार्रवाई में शामिल है. पवन खेड़ा ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद सीएम की पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया. असम में 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं.

क्या बोले थे पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान असम सीएम और उनकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनावों के बाद बंटी और बबली (हिमंता और उनकी पत्नी) क्या फरार होने वाले हैं? उन्होंने बताया कि सरमा की पत्नी रिंकी मुइयां सरमा के दो मुस्लिम देशों के साथ कुल तीन देशों के पासपोर्ट हैं. इसके साथ ही विदेशों में काफी संपत्ति होने की बात कही थी. पवन खेड़ा के अनुसार रिनिकी भुइयां सरमा के पास दुबई में दो संपत्तियां हैं और अमेरिका (व्योमिंग) में एक कंपनी है. जिसकी कीमत लगभग 52,000 से 53,000 करोड़ रुपए है.

2 दिन बाद होने हैं विधानसभा चुनाव

असम में दो दिन बाद यानी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले ही पवन खेड़ा के घर पुलिस पहुंच गई. हालांकि पवन खेड़ा के आरोपों को लेकर सीएम की पत्नी ने सफाई दी थी. इस दौरान पवन खेड़ा पर जमकर भड़कीं. रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी पागल कुत्ते ने उन्हें काट लिया हो. उन्होंने बदनाम करने साजिश बताया और आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ेंः ‘पागल कुत्ते ने काटा है’, पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़कीं असम CM की पत्नी

घर पर नहीं हैं पवन खेड़ा

जानकारी के अनुसार, जब असम पुलिस ने पवन खेड़ा के घर पर छापा मारा, तो वह घर पर मौजूद नहीं थे. पवन खेड़ा ने असम सीएम और उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को मनगढंत और पाकिस्तान कनेक्शन बताया है. पवन खेड़ा पर यह कार्रवाई असम सीएम की पत्नी की शिकायत के आधार पर ही हुई है. फिलहाल, कार्रवाई जारी है.

ज़रूर पढ़ें