Indore: इंदौर में डमी ऐप के जरिए दिया 4 करोड़ का झांसा, 93 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Indore: इंदौर में ठगी गिरोह ने डमी मोबाइल ऐप के जरिए करीब 4 करोड़ रुपए का झांसा देकर 93 लाख रुपए की ठगी की गई.
5 Accused Arrested

5 आरोपी गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है. इस गिरोह ने डमी मोबाइल ऐप के जरिए करीब 4 करोड़ रुपए का झांसा देकर 93 लाख रुपए की ठगी की गई. इस मामले में भंवरकुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र, ओडिशा और देवास से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कंबोडिया से ऑपरेट हो रहा था.

डमी मोबाइल के जरिए ठगे 93 लाख रुपये

पुलिस के मुताबिक, गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित करता था. इसी तरह आरोपियों ने एक फरियादी को निशाना बनाकर डमी मोबाइल ऐप के जरिए करीब 93 लाख रुपए ऐंठ लिए.

पुलिस ने फ्रीज करवाए 10 लाख रुपये

मामले में कार्रवाई करते हुए भंवरकुआ पुलिस ने ठगी के 10 लाख रुपए फ्रीज करवा दिए हैं. पुलिस टीम ने अलग-अलग राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में विशाल चौहान निवासी माजलगांव, जिला बीड (महाराष्ट्र), गणेश निवासी तहसील माजलगांव, जिला बीड (महाराष्ट्र), आशीष पंवार निवासी शिवाजी नगर, कोठी रोड, जिला देवास, नैवेद्य सिरोंजा निवासी देवास और रश्मिरंजन निवासी पुरी (ओडिशा) शामिल हैं.

साइबर अपराध से बचने के आसान तरीके

  • सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए मजबूत, यूनिक और जटिल पासवर्ड रखें और जहां संभव हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें.
  • पासवर्ड को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है.
  • मोबाइल, कंप्यूटर, ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें ताकि सुरक्षा खामियां दूर हो सकें.
  • अनजान ईमेल, मैसेज या व्हाट्सएप पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अनजान अटैचमेंट को डाउनलोड करने से बचें.
  • पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय सावधानी बरतें, खासकर बैंकिंग या संवेदनशील कार्य करने से बचें; जरूरत पड़े तो वीपीएन का इस्तेमाल करें.
  • अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, पता या बैंक डिटेल्स सोशल मीडिया पर साझा न करें और ओटीपी या पिन किसी के साथ भी साझा न करें.
  • नौकरी, लॉटरी या इनाम के नाम पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर्स से सतर्क रहें, क्योंकि ये साइबर ठगी का आम तरीका होते हैं.
  • सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.

ये भी पढे़ं- MP News: 67 साल के डॉक्टर से ‘हसीन’ लूट, 27 साल की आलिया ने मीठी-मीठी बातों में फंसाया, 17 लाख का ब्रेसलेट लूटा

ज़रूर पढ़ें