Ganga Expressway: प्रयागराज से मेरठ के लिए बने गंगा एक्सप्रेसवे की क्या है खासियत? यहां जानें सबकुछ

Ganga Expressway: मेरठ से प्रयागराज जाने के लिए जहां अब तक करीब 12 घंटे का समय लगता है. वहीं एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह सफर केवल 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाएगा.
Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे

Ganga Expressway: प्रयागराज से मेरठ के लिए गंगा जाने वाले नए एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यानी गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने का सपना अब पूरा होने का समय आ गया है. अब वाहन दौड़ने का इंतजार किया जा रहा है. यहां जानें प्रयागराज से मेरठ के लिए बने गंगा एक्सप्रेस वे की क्या है खासियत?

कितना लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी. लंबा है, जो प्रयागराज से मेरठ तक जाएगा. 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन करने के बाद आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

क्या है खासियत?

आमतौर पर देश के अधिकांश हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 100 किमी प्रति घंटा की अनुमति है, लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 किमी की रफ्तार से वाहन चलाने के लिए तैयार किया गया है. यानी इस एक्सप्रेसवे पर आप आसानी से 120 की स्पीड से गाड़ी चला पाएंगे. अधिकारियों का मानना है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने का अलग ही अनुभव होगा.

गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास एक हवाई पट्टी भी होगी, जिसकी लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर रखी गई है. इसको बनाने का मकसद है कि अगर कभी विमान को इमरजेंसी लैंडिंग लेनी पड़ी, तो आपात स्थिति में यहां उतारा जा सके.

टोल टैक्स के लिए अत्याधुनिक एमएलएफएफ (मल्टी लेन फ्री फ्लो) तकनीक सिस्टम स्थापित किया गया है. यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं पड़ती. चलते वाहन में ही स्कैन कर उनकी एंट्री कर ली जाएगी. अभी टोल कटवाने के लिए निकास पर टोल बूथ से गुजरना होगा, लेकिन जल्द ही इसे भी फ्री फ्लो कर दिया जाएगा. टोल का ट्रायल 100 प्रतिशत पास हुआ है.

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गया 2% महंगाई भत्ता, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

12 घंटे का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

मेरठ से प्रयागराज जाने के लिए जहां अब तक करीब 12 घंटे का समय लगता है. वहीं एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह सफर केवल 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाएगा. यानी यात्रियों का काफी समय बचेगा. यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरेगा.

6 लेन से 8 लेन में कनवर्ट होगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे को अभी 6 लेन के रूप में तैयार किया गया है, लेकिन इसे बाद में 8 लेन में कनवर्ट किया जा सकेगा. यह उत्तर प्रदेश के 12 जिलों (पश्चिम से पूर्व तक) मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, बिलग्राम, मल्लावां, बांगरमऊ, सफीपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा.

ज़रूर पढ़ें