MP के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! PM मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस की 2 ट्रेनों की देंगे सौगात

ये ट्रेनें काफी हाईटेक और किफायती मानी जाती हैं. इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से बढ़ेगी.
Amrit Bharat Express (File Photo)

अमृत भारत एक्सप्रेस(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत एक्सप्रेस की दो ट्रेनों की सौगात देंगे. ये ट्रेनें अयोध्या और बनारस से संचालित होंगी. दोनों ट्रेनें मध्य प्रदेश के कई महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेंगी. इससे भोपाल, इटारसी, जबलपुर, हरदा और खंडवा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. मध्य प्रदेश के लोगों की उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. पीएम मोदी 28 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना करेंगे.

‘अमृत भारत’ से MP की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अमृत भारत एक्सप्रेस की दो ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें काफी हाईटेक और किफायती मानी जाती हैं. इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से बढ़ेगी. इनमें एक ट्रेन अयोध्या कैंट से चलेगी, जो कि यह ट्रेन प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर और इटारसी से होकर गुजरेगी. इसके बाद भुसावल, जलगांव और नासिक होते हुए मुंबई तक पहुंचेगी. इससे यूपी के अलावा एमपी के लोगों के लिए किफायती दरों पर मुंबई पहुंचने का अच्छा विकल्प होगा.

वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस की दूसरी ट्रेन वाराणसी से संचालित होगी. इस ट्रेन का रूट बनारस से पुणे के हडपसर के बीच में होगा. बनारस और प्रयागराज होते हुए ये ट्रेन मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेगी. इसके बाद भापाल के रानीकमलापति होते हुए नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा से गुजरेगी. इसके बाद यह ट्रेन भुसावल होते हुए हडपसर स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन के चलने से एमपी के रेल यात्रियों के लिए यूपी में बनारस तक और महाराष्ट्र के पुणे तक काफी तेज कनेक्टिविटी बन जाएगी.

किफायती दरों पर मिलती हैं आधुनिक सुविधाएं

अमृत भारत की ट्रेनें नॉन एसी और काफी किफायती हैं. लेकिन पूरी तरह नॉन एसी होने के बावजूद यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें यात्रियों को स्नैक टेबल, कुशन वाली सीट, मोबाइल होल्डर के साथ ही कई ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जिन्हें पाने के लिए यात्रियों को दूसरी ट्रेनों के महंगे टिकट खरीदने पड़ते हैं. अब यूपी से एमपी होते हुए दोनों ट्रेनें किफायती दरों पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी.

ये भी पढे़ं: मृतकों के नाम पर किया 8 करोड़ का बीमा घोटाला! फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से हो रही थी क्लेम की कोश‍िश, EOW ने खोली पोल

ज़रूर पढ़ें