‘दारू बदनाम कर दी…’ अर्धनग्न होकर फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स का डांस; DAVV के हॉस्टल में उत्पात मचाने वालों को मिलेगी सजा

रामानुज छात्रावास के जिस हॉस्टल में ये घटना हुई वहां पर करीब 150 स्टूडेंट्स है. इस मामले में उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी बुलवाया जाएगा और उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी.
Action will be taken against the students who created ruckus by going semi-naked in DAVV, Indore.

इंदौर के DAVV में अर्धनग्न होकर उत्पात मचाने वाले छात्रों पर कार्रवाई होगी.

MP News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस करने और उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो गई है. ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर डांस करने और तोड़फोड़ करने के मामले में स्टूडेंट्स को कड़ी सजा मिलेगी. इसको लेकर अनुशासन समिति के सदस्यों की रविवार शाम को इमरजेंसी मीटिंग हो गई, जिसमें कमेटी ने अनुशंसा भी कर दी है. इस मामले में अब कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई से अनुमति लेना बाकी है, सोमवार को उनसे अनुमति भी ले ली जाएगी.

उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स पर होगी सख्त कार्रवाई

IET निर्देशक डॉ. प्रतोष बसंल ने बताया कि हॉस्टल के वीडियो वायरल होने के पहले हॉस्टल समिति की मीटिंग हो गई थी. रविवार शाम को अनुशासन समिति की इमरजेंसी मीटिंग IET कैंपस में ही बुलवाई गई. 8 सदस्यों ने इसमें अनुशंसा की है, जिसमें उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल से बाहर किया जाएगा. आज स्टूडेंट्स का आखिरी एग्जाम है, उसे देने से वंचित रखा जाएगा, इसके अलावा उनका परिणाम भी रोका जाएगा, साथ ही 25 हजार रुपए प्रति स्टूडेंट पेनल्टी भी लगाई जाएगी.

घटना के वस्त हॉस्टल में 150 स्टूडेंट्स मौजूद थे

ये मीटिंग सोमवार को होना थी, लेकिन एग्जाम को देखते हुए रविवार को ही ये इमरजेंसी मीटिंग का आयोजन किया गया. रामानुज छात्रावास के जिस हॉस्टल में ये घटना हुई वहां पर करीब 150 स्टूडेंट्स है. इस मामले में उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी बुलवाया जाएगा और उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी.

शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप

IET हॉस्टल में छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें पहले तो छात्र ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए. इसके बाद हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की. हॉस्टल के 4 वार्डन और एक सीनियर वार्डन को उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बोल दिया गया है. इस मामले में फोटो और वीडियो देखकर स्टूडेंट्स को चिन्हित किया जाएगा. घटना के बाद रविवार को एबीवीपी के महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने इस घटना को निंदनीय बताया और मामले में दोषियों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढे़ं: दमोह में दुकान बंद होने के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही शराब, शॉप के सामने ही ढक्कन खोलकर पीता नजर आया युवक

ज़रूर पढ़ें