MP में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बार कीमतों में इजाफा; जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
5 दिनों में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े.
MP Petrol-Diesel Price Hike: देश मे एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल में 90 पैसे से लेकर 1 रुपये 16 पैसे तक, वहीं डीजल की बात करें एक रुपये 65 पैसे तक कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. ये 5 दिनों में दूसरी बार है. जब पेट्रोल औ डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. इसका सीधा असर जनता की जेब पर पडे़गा. इसके पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.
भोपाल-इंदौर में 110 के पार पेट्रोल
पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा होने से राजधानी भोपाल और इंदौर में पेट्रोल 110 रुपये के पार पहुंच गया है. भोपाल में जहां इस की कीमत पहले 109 रुपये 91 पैसे थी, अब बढ़ी हुई कीमतों के साथ 110 रुपये 75 पैसे हो गया है. जबकि डीजल 95.08 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.91 प्रति लीटर हो गया है. इंदौर की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 110 रुपये 10 पैसे से बढ़कर 110 रुपये 79 पैसे हो गई है. जबकि डीजल की कीमत 95.28 रुपये से बढ़कर 95.97 रुपये हो गई है.
MP के 5 प्रमुख शहरों में नई कीमतें
भोपाल
पेट्रोल की कीमत
पहले अब
109.91 110.75
डीजल की कीमत
पहले अब
95.08 95.91
जबलपुर
पेट्रोल की कीमत
पहले अब
110.10 110.79
डीजल की कीमत
पहले अब
95.28 95.98
इंदौर
पेट्रोल की कीमत
पहले अब
110.09 110.79
डीजल की कीमत
पहले अब
95.28 95.97
ग्वालियर
पेट्रोल की कीमत
पहले अब
109.74 110.69
डीजल की कीमत
पहले अब
94.93 95.86
उज्जैन
पेट्रोल की कीमत
पहले अब
110.03 111.27
डीजल की कीमत
पहले अब
95.22 96.40
भोपाल में पब्लिक बोली- पहले से साइकिल से चल रहे
पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए रेट आज यानी 19 मई से ही लागू हो जाएंगे. हाालांकि राजधानी भोपाल में जब विस्तार न्यूज़ की टीम ने रेट बढ़ने को लेकर जनता से राय जाननी चाही तो उन्होंने फर्क ना पड़ने की बात कही. भोपाल की जनता ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है. भारत में अगर एक-दो रुपये रेट बढ़ रहा है तो कोई बड़ी बात नहीं है. वहीं पेट्रोल पंप पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल डीजल बचाने की बात कही है, इसलिए हम लोगों ने पहले से ही साइकिल से चलना शुरू कर दिाय. भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. पड़ोसी देशों में तो बहुत बुरे हालात हो गए हैं.
अब और बढ़ेगी महंगाई!
5 दिनों के अंदर दोबारा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ेगी. पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सबसे ज्यादा असर ढुलाई पर पड़ता है. सामानों की ढुलाई महंगी होने से हर दिन इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुओं पर इसका असर दिखने लगा है. सब्जियों से लेकर ट्रांसपोर्ट तक हर जगह कीमतें बढ़ने से पब्लिक का बजट बिगड़ रहा है.
पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जाने के क्या कारण हैं?
मिडिल ईस्ट के देशों में युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. भारत में क्रूड ऑयल का बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से आता है. ईरान- अमेरिका और इजरायल युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई बाधित हो रही हैं. अंतराराष्ट्रीय मार्केट में भी क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ी हुई है.
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी पेट्रोल डीजल के कम इस्तेमाल करने की बात कह चुके हैं पीएम मोदी लगातार अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. भारत का बड़ा हिस्सा क्रूड ऑयल खरीदने में जाता है. डॉलर में पेमेंटर करना होता है. अगर ईंधन की खपत कम होगी तो भारत का पैसा बचेगा. बता दें पीएम मोदी की अपील का असर देशभर में देखा जा रहा है. कई राज्यों में मुख्यमंत्री, मंत्री नेता-अफसर से लेकर तमाम जन प्रतिनिधियों ने अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती की है. कोई ई व्हीकल तो कोई ई-रिक्शे से जाता हुआ दिखाई दे रहा है.
ये भी पढें: सतना के सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से भीषण आग, एक मजदूर जिंदा जला, कई झुलसे; दूर तक दिखाई दीं लपटें