होटल में 2 मुस्लिम युवक आपत्तिजनक हालत में युवतियों के साथ मिले, हिंदू संगठनों ने पुलिस के सामने ही जमकर पीटा
जबलपुर के होटल में मुस्लिम युवकों आपत्तिजनक हालत में हिंदू युवतियों के साथ पकड़ गए.
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक होटल में शनिवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. यहां हिंदूवादी संगठनों ने दो मुस्लिम युवकों को दो हिंदू युवतियों के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. होटल के लॉबिंग रजिस्टर में उनकी एंट्री भी नहीं थी. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी मुस्लिम युवकों की जमकर पिटाई कर दी. साथ ही होटल में भी जमकर तोड़फोड़ की. बजरंदल के कार्यककर्ताओं का आरोप है कि होटल की आड़ में यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है.
पुलिस के सामने ही आरोपियों की ‘धुनाई’ की
पूरा मामला कटंगी बाइपास स्थित एक होटल का है. यहां बजरंग दल को मुस्लिम युवकों के हिंदू लड़कियों के साथ होटल में जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी होटल में आ धमके. कार्यकर्ताओं ने होटल के अंदर हर कमरे की तलाशी ली. इस दौरान कमरों में मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों के साथ पकड़ गए. कमरे में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. इसके बाद बजरंग दल ने होटल मैनेजर से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पता चला कि होटल के रजिस्टर में युवकों की एंट्री ही नहीं थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी.
होटल में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. इसमें हिंदू युवतियों को बहला फुसलाकर लाया जाता है. इसके लिए होटल संचालक को भारी रकम दी जाती है. पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान मुजावर मोहल्ले के रहने वाले फरहज अली कादरी के रूप में हुई है. वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि होटल के रजिस्टर और डीवीआर चेक किए जा रहे हैं. आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद अगर कुछ भी अनैतिक बातें निकलकर सामने आती हैं तो फिर होटल संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: श्योपुर में आदिवासी किसान की हत्या के बाद आक्रोश, ग्रामीणों ने थाने के अंदर घुसकर किया पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज