MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस को सताया अपने विधायकों का डर, तेलंगाना किया जा सकता है शिफ्ट
कुणाल चौधरी और आरिफ मसूद
MP Rajya Sabha Elections: मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. कल रात राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा ने कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के सामने महेश केवट को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गई है.
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. वहीं उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. सूत्रों के अनुसार आरिफ मसूद को विधायकों का मैनेजमेंट करने के लिए तेलंगाना भेजा जा सकता है.
मीनाक्षी नटराजन को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी हाईकमान ने लंबे विचार के बाद गुरुवार को नटराजन के नाम पर अंतिम मुहर लगाई थी.
मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा मानी जाती है. उन्होंने साल 2009 में मंदसौर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर ससंद में प्रवेश किया था. नटराजन साल 2014 तक सांसद रही और अपनी सादगी और ईमानदारी से पार्टी में अलग पहचान बनाई.
भाजपा ने उतारा अपना उम्मीदवार
राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन के सामने लंबे विचार-विमर्श के बाद भाजपा ने कल रात मछूआ कल्याण एवं मत्स्य विकास बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसक घोषणा के बाद तीसरी सीट पर चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई.
8 जून को होगा नामांकन
आज सोमवार 8 जून को भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसको लेकर दोनों ही पार्टियों में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है.
ये भी पढे़ं- MP News: भाजपा ने की तीसरी राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा, महेश केवट को बनाया प्रत्याशी, आज करेंगे नामांकन