कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ? जो होंगे अगले सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे कार्यभार

Who is Lieutenant General Dhiraj Seth: केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है. धीरज सेठ वर्तमान सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे.
Lieutenant General Dhiraj Seth next Army Chief

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

Indian Army: केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है. धीरज सेठ वर्तमान सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे. जानकारी के अनुसार 30 जून को अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के पास रक्षा के क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव है. धीरज सेठ पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं. यहां जानें भारत के अगल रक्षा प्रमुख धीरज सेठ के बारे में.

कौन हैं धीरज सेठ?

धीरज सेठ की शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के से पढ़ाई की है. इसके साथ ही वे इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, डिफेंस सर्विसेस स्टॉफ कॉलेज वेलिंगटन, आर्मी वार कॉलेज महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के पूर्व छात्र रहे हैं. भारतीय सेना में धीरज सेठ के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव है.

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त करने की मंजूरी दी है. वे 30 जून को अपना कार्यकाल संभालेंगे. धीरज सेठ वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा.

सेना के आधुनिकीकरण में उनका योगदान

धीरज सेठ को सेना के आधुनिकीकरण में उनके योगदान के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है. उन्होंने सेना मुख्यालय में रणनीतिक योजना और क्षमता विकास में महत्वपूर्ण नियुक्तियां संभाली हैं. उन्होंने आधुनिकीकरण की दिशा और क्षमता रोडमैप को आकार दिया है. उनके योगदान ने परिचालन आवश्यकताओं को उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ा है.

ये भी पढ़ेंः असम के जोरहाट में एयरफोर्स का AN-32 विमान क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा, जांच के आदेश

ज़रूर पढ़ें