‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है’, कॉन्स्टेबल का कॉलर पकड़ने और हमला करने वालों का निकाला जुलूस

आरोपियों ने कॉन्स्टेबल का कॉलर पकड़कर घसीटा और मारपीट किया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.
A video of the attack on police personnel in Katni had surfaced.

कटनी में पुलिस कर्मियों पर हमले का वीडियो सामने आया था.

Input- यश खरे

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस कर्मियों पर हमला करना युवकों को भारी पड़ गया. 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका सड़क पर जुलूस निकाला. आरोपी कान पकड़कर बोलते नजर आए, ‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पापा है.’

पुलिस कर्मियों पर किया था हमला

पूरा मामला कोतवाली थाना के आजाद चौक चौराहा क्षेत्र की है. यहां 2 दिन पहले उपद्रव करन की सूचना डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे. इसके बाद आरोपी बदमाश पुलिस कर्मियों से ही उलझ गए. इस दौरान आरोपियों ने कॉन्स्टेबल का कॉलर पकड़कर घसीटा और मारपीट किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. जिसमें एक आरोपी युवक कहता हुआ नजर आ रहा था कि इन्होंने मेरे ऊपर हाथ छोड़ा है, मैं कोई क्रिमिनल नहीं हूं. आरोपी पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर घसीटता हुआ भी नजर आ रहा है. हालांकि इस दौरान युवक के दो अन्य साथी युवक को पकड़कर रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस ने सड़क पर निकाला जुलूस

वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों का सड़क पर जुलूस निकाला. इस दौरान तीनों ने कान पकड़कर माफी मांगी. इस दौरान तीनों ने हाथ जोड़कर कहा ‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है.’

वहीं इस तरह खुलेआम डायल 112 के पुलिस कर्मियों पर हमला करने के बाद इलाके लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर डर है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस टीम पर इस तरह हमला को हो सकता है तो आम लोगों का क्या हाल होगा.

ये भी पढ़ें: ‘पहचान छिपाकर शादी करने पर हक नहीं छीन सकते’, लव जिहाद के मामले में HC का पीड़िता को 20 हजार हर महीने देने का आदेश

ज़रूर पढ़ें