बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों की अनियमितता का मामला, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच शुरू की

शिक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई को NCTE को तथ्यात्मक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे. कमेटी में शिक्षा मंत्रालय, UGC, मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि और पूर्व कुलपति शामिल हैं.
Barkatullah University (File Photo)

बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी(File Photo)

MP News: राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों के अनियमितता मामले में केंद्र सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले में संज्ञान लिया था. शिक्षा मंत्रालय NCTE को तथ्यात्मक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. इसी के तहत मंत्रालय की टीम 17 जुलाई को भोपाल पहुंची. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में जियो टैगिंग, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के जरिए कॉलेजों का भौतिक सत्यापन शुरू किया.

पूर्व कुलपति की अध्यक्षता में स्वतंत्र समिति गठित

पूरा मामला श्रीराम कॉलेज का है. ये कॉलेज कागजों पर भोपाल के विदिशा रोड स्थित मुगलिया कोट में दर्ज है. रिकॉर्ड्स के मुताबिक पिछले 10 सालों से कॉलेज में बीएड और बीएससी के छात्रों का एडमिशन करवाया जा रहा था. लेकिन जब जांच की गई तो उस पते पर कोई दूसरा संस्थान चल रहा था. जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई को NCTE को तथ्यात्मक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे. कमेटी में शिक्षा मंत्रालय, UGC, मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि और पूर्व कुलपति शामिल हैं.

5 दिनों में रिपोर्ट सौंपी जाएगी

टीम ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में 3 नहीं, बल्कि उसी परिसर से संचालित एक और बीएड कॉलेज मिला है. अब कुल चार कॉलेज की जांच की जा रही है. NCTE Act-1993, नियमों, मानकों और मान्यता की शर्तों के अनुपालन की 360 डिग्री समीक्षा की जाएगी. जांच रिपोर्ट 5 कार्य दिवस के भीतर सौंपी जाएगी. दोषी संस्थानों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: OBC महासभा का 20 जुलाई को विधानसभा का घेराव का ऐलान, धर्मेंद्र कुशवाहा बोले- सरकार संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही

ज़रूर पढ़ें