‘हमें कमजोर न समझें, घर में घुसकर करारा प्रहार…’, अजीत डोभाल का भारत के दुश्मनों को सीधा संदेश

NSA Ajit Doval Operation Sindoor Statement: NSA अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चले 88 घंटे सैन्य अभियान के पीछे की रणनीति और निर्णय प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बातचीत की है.
NSA Ajit Doval

NSA अजीत डोभाल

India Strikes Back Operation Sindoor: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पहला इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चले 88 घंटे सैन्य अभियान के पीछे की रणनीति और निर्णय प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं. हम जोखिम भी ले सकते हैं और घर में घुसकर करारा प्रहार भी कर सकते हैं. पढ़ें अजीत डोभाल ने क्या कहा?

बता दें, ‘Declassified: Operation Sindoor’ दो पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. जिसका प्रसारण शनिवार की रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल और उसकी स्ट्रीमिंग सेवा Discovery+ किया जाएगा. अजीत डोभाल ने कहा कि हमारी सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न करें. ऑपरेशन सिंदूर का मकसद दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करना था, जो विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार थे.

डॉक्यूमेंट्री तैयार

डॉक्यूमेंट्री में भारत के सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा के नेतृव्य को शामिल किया गया है. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लिए गए सभी महत्वपूर्ण फैसलों और घटनाक्रम को अधिकारियों के प्रत्यक्ष अनुभवों के जरिए सामने रखा गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘राहुल गांधी बताएं इस गले पड़ने को जठराग्नि कहते हैं या…?’, भड़के निशिकांत दुबे, शेयर की इंदिरा गांधी की फोटो

पहलगाम का बदला लेने के लिए चलाया था OP सिंदूर

बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हो गया. जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद भारतीय सेना ने बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत कर दी. इस दौरान करीब 88 घंटे तक सैन्य कार्रवाई चली. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई आतंकी ढांचों पर सटीक हमले किए थे. 7 मई की सुबह शुरू हुआ यह ऑपरेशन 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद बंद कर दिया गया. इस दौरान भारत की ताकत दुनियाभर में देखने को मिली.

ज़रूर पढ़ें