‘शोर मचा रहे कामचोर…,’ INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़के BJP सांसद, बोले- लोकतंत्र की आड़ में राजशाही चल रही

BJP MP Sudhanshu Trivedi Slams: सांसद ने आगे कहा कि इस बात पर एक क्विज प्रतियोगिता होनी चाहिए कि कांग्रेस, और खासकर राहुल गांधी ने भारत की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं.
BJP MP Sudhanshu Trivedi Slams

INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़के BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी

INDIA Alliance Opposition Protest: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ECI तक विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च पर कहा, “हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का पहला परिवार पिछले 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र की आड़ में राजशाही चला रहा है, और असल में लोकतंत्र का गला घोंट रहा है. आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने की कोशिश की.” इस दौरान उन्होंने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को ‘कामचोरों का शोर’ बताया.

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने अब तक देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं? एक दर्जन? आधा दर्जन? दो दर्जन? भारतीय सेना से लेकर भारतीय वायु सेना, देश की सुरक्षा, LIC, HAL, SBI, SEBI, वैक्सीन, न्यायपालिका और भारतीय मीडिया तक.”

राहुल गांधी और कांग्रेस पर भड़के सांसद

सांसद ने आगे कहा कि इस बात पर एक क्विज प्रतियोगिता होनी चाहिए कि कांग्रेस, और खासकर राहुल गांधी ने भारत की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं. वह विदेश जाकर ये सब बातें कहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसी भी संवैधानिक संस्था को नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ेंः बिहार MLC चुनाव में NDA में कलह! उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 3 विधायकों का निर्दलीय को समर्थन

SIR को लेकर भी साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने SIR को लेकर भी बात की और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना किसी जांच-पड़ताल के अनुपस्थित, दूसरी जगह चले गए, मृत और डुप्लीकेट वोटरों को वोटिंग का अधिकार देकर किसे फायदा पहुंचाना चाहते हैं. सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यह बयान उस दौरान दिया. जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना दे रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें