Surajpur: सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में परिजनों के यहां रहने वाली नाबालिग लड़की अपने पिता के घर रामानुजनगर थाना क्षेत्र में जा रही थी. वापसी के दौरान, आटो का किराया नहीं देने पर आटो चालक ने उसका बैग रख लिया था.
CG News: छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर कैलाश पटेल महिला स्वीपर के साथ वाशरूम में घुसे रहते हैं. आरोप यह भी है कि शिक्षक का ध्यान पढ़ाने पर बिल्कुल नहीं रहता. स्कूल टाइमिंग में शिक्षक कैलाश मोबाइल फोन चलाते रहते हैं.
Rewa: राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार हर दिन एक अधिकारी अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेगा.
MP Police Bharti: भर्ती के लिए अभ्यर्थी 8 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन में सुधार के लिए उम्मीदवारों के पास 13 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा. 3 नवंबर 2026 को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.
Rajnandgaon: राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मनोज बड़ोले को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले गया था.
CG News: चेकिंग के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में एक साथ चेकिंग की गई. चेकिंग में कुल 316 लोग नियम तोड़ते हुए पकड़े गए. इन सभी से रेलवे ने 2 लाख 49 हजार 275 रुपए का जुर्माना वसूला. इसमें -202 लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे थे.
Harda: परेशान छात्राओं ने विधायक अभिजीत शाह से फोन के जरिए संपर्क किया. फोन में विधायक ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया.
CG Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया गया कि यदि कांग्रेस अगली बार सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब में दीपक बैज ने अपने आसपास बैठे नेताओं की ओर इशारा करते हुए चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू के नाम गिनाए. बैज के इस बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि चार नाम तो गिना दिए गए.
Morena: कोतवाली पुलिस ने SI पवन भदौरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
CG Rail News: श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए 10 दिन पहले यानी कि 20 सितंबर 2026 से ही प्रभावी कर दिया गया है. इस सुविधा से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल तक पहुंचने की विशेष सुविधा मिलेगी.