Rahul Gandhi Balaghat Visit: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार (1 अक्टूबर) को बालाघाट के जगला गांव पहुंचे. उन्होंने यहां मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की.
MP Ration Shop Seven Days Strike: राशन विक्रेताओं की प्रमुख मांग है कि खाद्यान्न वितरण पर मिलने वाला कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए. इसके साथ ही दुकानदारों के लिए 40 रुपये हजार प्रतिमाह न्यूनतम आय सुनिश्चित करने की मांग है.
Bhopal AIIMS Protest: भोपाल एम्स ने बुधवार को 260 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. इस फैसले के बाद प्रभावित कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कर्मचारियों का कहा कि 7 साल से एम्स में सेवा दे रहे हैं. अचानक नौकरी से निकाल दिया है, हम कहां जाएंगे.
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सीएम भाग लेंगे. इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच जल विवाद पर चर्चा होगी. इसमें ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे
Indian Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित मछार की तारीफ की है. उन्होंने फ्लाई दुबई के पायलट को हीरो बताया है. उन्होंने कहा कि बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया.
Bastar Olympic 2026: बस्तर ओलंपिक के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2026 का पंजीयन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा. विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर महीने से शुरू होंगी.
LPG Price Hike: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2810 रुपये हो गई है, जो पहले 2747.50 रुपये थी. अलग-अलग शहरों में 60 से लेकर 71.50 रुपये तक कीमतों में इजाफा हुआ है.
PM Modi Donald Trump Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार (30 सितंबर) को फोन पर बातचीत हुई. दोनों देशों के नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इस चर्चा की जानकारी दी.
MP News: MP News: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही DGP कैलाश मकवाना को सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं
MP Police Transfer: भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है. IPS अभिषेक सिर्रा को बालाघाट का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.