President Droupadi Murmu Raipur Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के दौरे पर गुरुवार को रायपुर पहुंचेंगी. वे राजधानी और जगदलपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. मां दंतेश्वरी देवी की दर्शन करेंगी.
CM Mohan Yadav Action: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दीपावली और दूसरों त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों पर किसी भी तरह से कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.
MP School Education Recruitment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग में भर्तियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं. आने वाले समय में 20 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने में जोरदार हंगामा हो गया. निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई. ये पूरा घटनाक्रम थाना परिसर के अंदर ही हुआ. अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Kedar Jadhav RSS Ganvesh: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जाधव मंगलवार (20 अक्टूबर) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए. पुणे के डेक्कन जिमखाना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आरएसएस के पथ संचलन में भाग लिया.
Raja Bhaiya Weapons Statement: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार पारंपरिक शस्त्र पूजा को लेकर सुर्खियों में हैं. बेंती राजभवन में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ 500 से अधिक छोटे-बड़े हथियाारों की पूजा की गई.
Bhopal DRI Drugs Seized: ड्रग्स तस्कर ने सलवार सूट के पैकेटों के अंदर क्रिस्टल मेथामेफेटामाइन के 11 पैकेट छिपाकर रखे थे. फील्ड टेस्ट किट से जब इसकी जांच की गई तो ड्रग्स होने की पुष्टि हुई. बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र में ड्रग्स सप्लाई करने जा रहा था.
Police Commemoration Day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारा देश नक्सलवाद से बाहर आया है
Indore News: इंदौर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. कन्या भोज पर बच्चियों को बुलाया फिर उन पर चोरी का आरोप लगा दिया गया. उनके साथ मारपीट की गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.
Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार (20 अक्टूबर) को विजयदशमी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया. कुएं में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की उम्र 9 से 10 साल बताई गई है.