केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका मुंगावली से खास रिश्ता है. सिंधिया ने कहा कि उनका मुंगावली से राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने कहा कि ये रिश्ता हमेशा बना रहेगा.
नवीन जयहिंद से सवाल करते हुए कहा कि आप बताइए वो चार लोग कौन थे, जिनके सामने आपको मुर्गा बनाकर पीटा गया.
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, 'दतिया के विधायक राजेंद्र भारती के मामले में न्यायालय ने फैसला लिया और वे दोषी सिद्ध पाए गए. कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई.'
दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसका असर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी महसूस किया गया है.
छत्तीसगढ़ में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम का आयोजन किया गया था. इसमें देशभर से 3800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन का मकसद आदिवासी समाज के खिलाड़ियों को पहचान दिलाकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाना है.
अस्पताल का कहना है कि पेट में चीरा गलती के कारण के नहीं किया गया है, बल्कि ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान हड्डी को निकाला गया था, जिसको पेट में चीरा लगाकर रखा गया है. वहीं ठीक होने पर दोबारा ऑपरेशन किया जाएगा और हड्डी को ब्रेन में ही लगाया जाएगा.
बताया जा रहा है कि जिलों की मांग के मुताबिक सरकार तेल आवंटित करेगी. इसमें एक परिवार को 3 लीटर तेल बांटा जाएगा. इसकी कीमत 65 से 70 रुपये प्रति लीटर हो सकती है.
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग ने भयावह रूप ले लिया है. अमेरिका के ईरान के पुल पर हमला करने के बाद ईरानी सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि अगर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाए गए तो नतीजे घातक होंगे.
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने साल 2020 से 2022 के बीच में 66 सिम निकलवाए थे. आरोपी के फ्रॉड का खुलासा डेटा विश्लेषण में हुआ. ये डाटा विश्लेषण एआई की मदद से फेशियल रिकॉग्निशन टूल के जरिए किया गया था.
ठगी करने के लिए आरोपी ने 103 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट बनवाने का झांसा दिया था. आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाकर ठगी की है.