Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज है. नेहरू स्टेडियम को लेकर जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने ग्राउंड फाइनल कर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सज्जन सिंह वर्मा को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कार्यक्रम का न्योता देने की जिम्मेदारी दी है. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ‘वृद्धों की गूंज’ होगी, तो कैलाश विजयवर्गीय को बुलाने के लिए उनके घर जरूर जाएंगे.
Bhopal News: मध्यप्रदेश के 23,011 ग्राम पंचायतों में से अब तक सिर्फ 4,155 यानी करीब 18% पंचायतों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास कार्ययोजना यानी की एक्शन प्लान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की है. 16 वें वित्त आयोग के अनुदान की पहली किस्त अटकने का खतरा बन रहा है.
faggan singh kulaste: मध्य प्रदेश की मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते खराब सड़क में फंस गए. काफी देर की परेशानी के बाद वह वहां से निकल सके. अब उन्होंने पंचायत से सड़क के लिए प्रस्ताव मांगा है.
Bhopal Shops Sealing Stay: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में दुकानों की सीलिंग पर रोक लगा दी है. यानी अब अगली सुनवाई तक दुकानों की सीलिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
मुख्यमंत्री निवास भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा विकसित इस घड़ी में 21 लाख वर्ष पहले तक और आने वाले 5 लाख वर्षों तक की पंचांगीय गणना देखी जा सकती है। इस दौरान CM को वैदिक रिस्ट वॉच भी भेंट की गई।
Barwani News: संकुल क्षेत्र दोल्जर आंबा में दो प्राथमिक स्कूल झोपड़ी में चल रहे हैं. इन स्कूलों में बच्चों को पक्के भवन के बजाय झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है. शिक्षिका ने बताया कि स्कूल भवन की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार मौखिक और लिखित आवेदन देकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है. इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.
MP News: मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. अब शिक्षक 18 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 20 सितंबर तक का समय मिलेगा.
MP News: धार जिले के तिरला ब्लॉक के ग्राम सूरजपुरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई हैं.
Janmashtami 2026: 4 सितंबर यानी आज भगवान राधा-कृष्ण का श्रृंगार 120 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के बेशकीमती आभूषणों से किया जाएगा.
Rewa News: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने धरने पर बैठे कल्पना मिश्रा के परिवार से मुलाकात की है. इस दौरान परिजनों ने अपनी मांगों के साथ उपमुख्यमंत्री से बातचीत की है.