Khandwa News: खंडवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया. कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली और मंच से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
Morena News: मुरैना जिले के किशनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 11 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा और न ही ध्वजारोहण हुआ. ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, प्रभारी ने फोन पर मजबूरी बताई.
Gwalior News: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने डबरा के सराफा बाजार ATM से 4 राज्यों की साइबर ठगी की रकम निकालने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पैसा निकालकर उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलने की बात स्वीकारी, ऑपरेशन Q-ATM के तहत यह तीसरी FIR दर्ज हुई.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समरोह में पुलिस-होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान किए.
Ujjain News: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल को तिरंगे स्वरूप के त्रिपुंड और विशेष रजत आभूषणों से सजाया गया. तड़के पंचामृत पूजन और भस्म आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
Ujjain News: महाकाल मंदिर के पीछे स्थित इस मंदिर में देवी-देवताओं के साथ देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को भी श्रद्धा से याद किया जाता है.
Advait Missing: इंदौर के अद्वैत 8 दिन बाद भी लापता हैं. शिवगंगे पहाड़ियों में 100 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस, SDRF, NDRF और 'स्पाइडर मैन' की टीम भी खाली हाथ लौटी, अब टेक्निकल जांच शुरू होगी.
भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल और ग्रेटर नोएडा से 8.6 किलो ड्रग्स जब्त किया.DRI को सूचना थी कि एक महिला तस्कर दिल्ली से बेंगलुरु ड्रग्स ले जा रही थी.
Ratlam Accident News: रतलाम के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार टकराने से 4 लोगों की मौत हो गई. मृतक खाटूश्याम दर्शन को जा रहे थे, हादसे में 5 लोग घायल हुए जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं.
Mauganj News: मऊगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर सत्याग्रह किया. पूर्व विधायक बन्ना और जिलाध्यक्ष कोल ने लोकतांत्रिक मर्यादा के हनन पर कार्रवाई की मांग की.