Kailash Vijayvargiya Statement: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को मंच से कहा, मैं जो कुछ करता हूं मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं करता.
सीएम मोहन यादव 19 जुलाई को 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे.
MP Weather: मानसून के एंट्री के बाद से ही प्रदेश में कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है. लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी राहत मिल रही है.
जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों और इलाके के भू-माफियाओं ने उल्टा वन विभाग की टीम पर हमला बोला दिया.
ग्रामीणों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या ये है कि मात्र 100 मीटर की दूरी पर वन विभाग की भूमि लगी हुई है. वन परिक्षेत्र ओरछा के साथ ही अभ्यारण भी जुड़ा हुआ है. कंपनी से निकलने वाले हानिकारक रासायनिक पानी से अभी तालाब में मछलियों की ही मौत हुई. अगर ये पानी छोटी नदी में पहुंचकर जमीन और बितवल नदी में भी पहुंचता है तो इसमें लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.
आरोप है कि चोरों ने 15 दिन पहले सागौन का पेड़ काटा और उसके बाद चंदन का पेड़ भी काटकर ले गए. घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी.
Jabalpur Neet Topper: 12वीं में मध्य प्रदेश के टॉप 10 छात्रों में जगह बनाने के बाद ओम ने पहली बार में नीट परीक्षा पास कर ली है. 720 में से 521 अंक हासिल किए हैं. ओम ने पहले नीट में भी 625 अंक हासिल किए थे लेकिन पेपर लीक की घटना से ओम परेशान नहीं हुआ और तैयारी जारी रखी.
शारिक अब डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं. उनकी इस सफलता ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोचिंग और संसाधनों की कमी भी आड़े नहीं आती.
आरोपी पिछले 36 साल से फरार था. उसने कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 1989 में चोरी की थी. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी कालू को जमानत भी मिल गई थी. इसके बाद से आरोपी फरार था.
शिक्षा मंत्रालय ने 15 जुलाई को NCTE को तथ्यात्मक सत्यापन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे. कमेटी में शिक्षा मंत्रालय, UGC, मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि और पूर्व कुलपति शामिल हैं.