Sagar News: एक तरफ जहां ग्रामीण मनकों के लालच में बंजर जमीन की खुदाई कर उसमें से कीमती रत्न निकालने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ इन्हें खरीदने और इन पर बोली लगाने के लिए खरीददार भी तैयार हैं. ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही किसी व्यक्ति को कोई मनका मिलता है, वैसे ही खरीददार उसके रंग, रूप,साइज़ और क्वालिटी को देखकर तुरंत खरीद लेते हैं.
Jabalpur News: बदमाश दहशत फैलाने, रंगदारी वसूली और पुराने विवादों में या मामूली झगड़ों में बमबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपराधी अपनी पहचान बनाने लोगों के बीच दबदबा बनाने और अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए बमबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.
Datia Assembly By Election: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत लगाती नजर आ रही है. इसी को देखते हुए ऐसे वोटर्स से संपर्क साधा जा रहा है, जो दतिया से बाहर रह रहे है.
Gwalior Rape murder case: हाई कोर्ट की डबल बेंच ने आरोपी कल्लू राठौड़ उर्फ कल्ला की फांसी की सजा को बदलकर उम्रकैद यानी आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया है.
Indore News: ED की टीम ने तकनीकी निगरानी, खुफिया जानकारी और आधुनिक जांच तकनीकों की मदद से कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी. जांच के दौरान उसकी लोकेशन हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर तक ट्रैक की गई.
Morena: जिले की पोरसा तहसील स्थित एक लोक सेवा केंद्र पर कथित रूप से फर्जी मूल निवासी प्रमाण-पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है.
इस मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई न केवल चोरी का खुलासा करने के लिए, बल्कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण होगी.
इन संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 19.38 करोड़ रुपये बताया गया है. उन्होंने 1.24 करोड़ रुपये का ऋण तथा अपने खिलाफ तीन प्रकरण लंबित होने की जानकारी भी दी है। उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की है.
मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को बड़ा ईनाम मिला है. राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएएस बना दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इसको लेकर शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है.
विधि विभाग की आपत्ति के बाद मामला फिलहाल अटक गया है. सूत्रों के मुताबिक, क्लीनचिट संबंधी फाइल पिछले करीब दो महीने से विधि विभाग में लंबित है.