रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की गजपल्ला वॉटरफॉल (Gajpalla Waterfall) में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.
CG News: धमतरी शहर के टिकरापारा इलाके में रविवार को एक निजी मकान में आयोजित कथित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई. सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की सूचना के बाद हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे.
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट दलाल को अपनी हिरासत में लिया है, जो रायपुर और आसपास के आरक्षण केंद्रों में बैठकर देशभर के यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहा था.
CG Weather Forecast:: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और राजनांदगांव जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
Raipur Ganesh Utsav: रायपुर में गणेश उत्सव से पहले महादेवघाट के पास बन रहे विसर्जन कुंड का काम धीमी गति से चल रहा है. नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने निरीक्षण कर विसर्जन से पहले कुंड तैयार करने के निर्देश दिए. वार्ड 2, 20 और 70 में भी निर्माण कार्य धीमे मिलने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.
CG News: आरंग के निस्दा गांव में अवैध फर्शी पत्थर खनन और महानदी में मलबा डंप करने के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सभी दोषी पट्टेदारों की माइनिंग लीज रद्द कर दी गई है और क्षेत्र में अब कोई लीज कार्यरत नहीं है. कोर्ट ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं.
Teachers Day: रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में राज्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ. राज्यपाल रमेन डेका ने सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 63 शिक्षकों को सम्मानित किया. दुर्ग की प्रज्ञा को मैथ्स की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए सम्मान मिला, जबकि 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया.
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ PSC भर्ती घोटाले में ED ने 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ED कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ कर रही है. ED का दावा है कि विकास चंद्राकर ने PSC की तैयारी कर रहे दो दर्जन युवाओं को उत्कर्ष से मिलाया था. प्रति व्यक्ति 50-60 लाख रुपए में चयन का सौदा हुआ.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पूरे प्रदेश में ड्राई डे का ऐलान किया गया था. लेकिन इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है.
छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्वाइन फ्लू के मामले डरा रहे हैं. बीते 24 घंटे में 26 नए मामले सामने आए हैं. इतना ही नहीं, कोरोना से संक्रमित 4 मरीज भी मिले हैं.