Dhanteras Lakshmi Kuber Connection: धनतेरस का पूरा नाम धनत्रयोदशी है. यह दो शब्दों से मिलकर बना है, धन और त्रयोदशी. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. त्रयोदशी का मतलब होता है चंद्र पक्ष का तेरहवां दिन, इसलिए इसे त्रयोदशी कहा जाता है.
Bhai Dooj 2026 Kab Hai: भाई दूज का त्योहार इस साल 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन टीका करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक रहेगा. द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 02:00 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 03:53 बजे तक रहेगी.
Dhanteras 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी. वहीं इसका समापन 7 नवंबर को सुबह लगभग 11:45 बजे होगा. उदया तिथि और प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा.
Dev Uthani Ekadashi 2026: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व के साथ ही भगवान विष्णु की चार महीने की योगनिद्रा समाप्त होती है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत मत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसलिए किराए के मकान में रहते हुए भी मुख्य द्वार की नियमित सफाई करें.
Ravi Pushya Yog 2026: ज्योतिष मठ संस्थान, भोपाल के पंचांग कार्यकर्ता पं. विनोद गौतम के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह 5:39 बजे पुष्य नक्षत्र शुरू होगा. यह 2 नवंबर की सुबह 4:30 बजे तक रहेगा. रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग बनेगा.
Dhanteras 2026: इस दिन की गई खरीददारी शुभ मानी जाती है. लेकिन इस दिन की शाम को कुछ स्पेशल चीजें भूलकर भी किसी बाहर वाले इंसान को नहीं देनी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी रूठ जती हैं और घर से सुख, शांति और खुशी चली जाती है. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन दूसरे व्यक्ति को भूलकर भी किन चीजों को नहीं देना चाहिए.
Diwali Clay Diya Significance: मिट्टी के दीये सिर्फ रोशनी का साधन नहीं हैं, बल्कि यह भारत की सदियों पुरानी लोककला का हिस्सा हैं. देश के कुम्हार समुदाय के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी अपने हाथों से मिट्टी को आकार देकर सुंदर दीये बनाते आ रहे हैं. उनके बनाए हुए ये दीये हर साल दिवाली पर हमारे घरों को रोशन करते हैं.
Dhanteras Broom Buying Significance: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को साफ-सफाई और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना घर में सुख-शांति और खुशहाली की कामना से जुड़ा है. माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होती है. इसी कारण कई परिवार इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ मानते हैं.
Guru Gochar 2026 zodiac impact: पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजकर 2 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में गुरु लगभग तीन महीने तक रहेंगे. इसके बाद 25 जनवरी 2027 को वक्री अवस्था में दोबारा कर्क राशि में लौट जाएंगे. ज्योतिष में गुरु को शिक्षा, ज्ञान, विवाह, संतान, धर्म और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.