CG News: रेलवे स्टेशन के बाहर प्रेमी जोड़े का रोमांस, Video Viral

प्रेमी जोड़ा का यू तो रोमांस करना बुरी बात नहीं है, लेकिन यदि रोमांस खुलेआम हो तो ये अश्लीलता कहलाती है और ऐसे ही प्रेमी जोड़े का एक रोमांस करते अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रायगढ़। शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर एक प्रेमी जोड़े के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक तरीके से नजर आ रहे हैं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इस दौरान उनका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला रेलवे स्टेशन के बाहर का है। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा आसपास मौजूद लोगों की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ करीब नजर आ रहा है। उनके पास एक अन्य व्यक्ति के खड़े होने की बात भी सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रेमी जोड़ा नशे की हालत में था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है, जिससे इस जोड़े पर कोई कार्रवाई हो।

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CGGST का शिकंजा: गुटखा किंग गुरमुख को 90 दिनों में देनी होगी 317 करोड़ की टैक्स-पेनल्टी

ज़रूर पढ़ें