Chhattisgarh News: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 पर था 39 लाख का इनाम

Chhattisgarh News: गठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया.
Chhattisgarh News

नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh News: बीजापुर में मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 के पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 32 के पीपीएसएम, पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 के सदस्य, प्लाटून नम्बर 04 के सदस्य, जनतानार सरकार अध्यक्ष, डीएकेएएमएस अध्यक्ष सहित 30 माओवादियों ने पुलिस के सामने समर्पण किया है.

30 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 पर था 39 लाख का ईनाम

माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 30 माओवादियों ने समर्पण किया है. इसमें 09 माओवादियों पर 39.00 लाख का ईनाम घोषित है. वहीं 2024 में अब तक 180 माओवादी गिरफ्तार हुए है, और 76 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.
इसमें मुन्ना हेमला ऊर्फ चन्दरू के विरूद्ध 18 व मुन्ना पोटाम के विरूद्ध 06 स्थाई वारंट लंबित है.

इन अधिकारियों के सामने किया आत्मसमर्पण

जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, STF एवं कोबरा 202, 210 केरिपु 168, 85, 222वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 14/05/2024 को उप महानिरीक्षक केरिपु, बीजापुर श्री एस0के0 मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222वी बटालियन केरिपु श्री विनोद मोहरिल, कमांडेंट, 85वी बटालियन केरिपु व्ही0तुसिंग, कमांडेंट 168 बटालियन केरिपु विक्रम सिंह, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, कमांडेंट कोबरा 210 अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ तारेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली तिलेश्वर यादव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम् मयंक रणसिंह, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया.

ये भी पढ़ें- मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की हुई मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने घटना पर जताया दुख

इन माओवादियों के नाम

1. मिटकी ककेम ऊर्फ सरिता पिता सन्नू उम्र 35 वर्ष,पदनाम- मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 पीपीसीएम, ईनाम -8.00 लाख
2. मुरी मुहंदा ऊर्फ सुखमति ऊर्फ मनकी पिता धोगे उम्र 32 वर्ष, पदनाम- प्लाटून नम्बर 32 पीपीसीएम, ईनाम -8.00 लाख
3. रजिता वेट्टी ऊर्फ रामे पति मुदा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया पदनाम- प्लाटून नम्बर 04 सदस्य, ईनाम 5.00 लाख
4. देवे कोवासी पिता लच्छु उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया, पदनाम – प्लाटून नम्बर 32 सदस्य , ईनाम 5.00 लाख
5. सीनू पदम ऊर्फ चिन्ना पिता आयतू पदम उम्र 27 वर्ष् पदनाम- बलालियन नम्बर 01 सदस्य, ईनाम – 5.00 लाख
6. आयता सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 22 वर्ष, पदनाम- प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, ईनाम 5.00 लाख
7. आयतु कारम पिता भीमा उम्र 50 वर्ष पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम 1.00 लाख
8. मुन्ना हेमला ऊर्फ चन्दु ऊर्फ चन्दरू पिता सोमलू उम्र 35 वर्ष पदनाम- पालनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम – 1.00 लाख
9. आयतु मिड़ियम ऊर्फ वर्गेश ऊर्फ आम्बा पिता सुक्कु मिड़ियम उम्र 38 वर्ष पदनाम – केशकुतुल आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम – 1.00 लाख
10. सन्नू कारम ऊर्फ डोरा पिता आयतू कारम उम्र 24 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर
11. बामन कारम पिता बुधराम उम्र 22 वर्ष, पदनाम – डुमरीपालनार आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य
12. सुखराम कारम पिता सुकलू उम्र 36 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य
13. मनकू ताती पिता लच्छु ताती उम्र 35 वर्ष, पदनाम पालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य
14. मुन्ना पोटाम ऊर्फ मुकेश पिता सन्नू उम्र 40 वर्ष, पदनाम- पालनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य
15. सन्तू हेमला पिता सन्नू हेमला उम्र 23 वर्ष पदनाम- सावनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य
16. राहूल हेमला ऊर्फ छोटू पिता लच्छू उम्र 25 वर्ष पदनाम- सावनार आरपीसी, मिलिशिया सदस्य
17. सुखराम ऊर्फ सुरेश कारम पिता सुकलू कारम उम्र 30 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
18. मोटू हेमला पिता सुक्कु हेमला उम्र 27 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
19. मोटू कवासी पिता भीमा कोवासी उम्र 27 वर्ष, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
20. रमेश हेमला पिता दशरू हेमला उम्र 22 वर्ष, पदनाम- भूमकाल मिलिशिया सदस्य
21. लक्खू कोरसा पिता आयतू कोरसा उम्र 25 वर्ष, पदनाम- जीआरडी सदस्य
22. नंदु कुरसम पिता मंगलू कुरसम उम्र 21 वर्ष,पदनाम- पीएलजीए सदस्य
23. सोमलू कड़ती ऊर्फ दिवाकर पिता मंगलू कड़ती उम्र 40 वर्ष, पदनाम – पीएलजीए सदस्य
24. सोमलू ताती पिता लच्छु ताती उम्र 45 वर्ष पदनाम – पालनार आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य
25. संतोष पदम पिता मद्दा पदम उम्र 19 वर्ष, पदनाम- पीएलजीए सदस्य
26. गुडडी हपका पिता पाण्डू हपका उम्र 26 वर्ष
27. ज्योति लेकाम पति अर्जुन लेकाम उम्र 29 वर्ष, मुनगा आरपीसी केएमएमस सदस्य
28. सोनू कुड़ियम ऊर्फ गुटटा पिता स्व0 विज्जा उम्र 21 वर्ष, पदनाम सीएनएम सदस्य
29. राजेश कोरसा ऊर्फ बामन कोरसा पिता माण्डो उम्र 28 वर्ष, पदनाम संघम सदस्य
30. लखमू पल्लो ऊर्फ लखू पिता कईया पल्लो उम्र 30 वर्ष, पदनाम- मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर

पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित हो रहे माओवादी

संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया. आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया.

ज़रूर पढ़ें