Chhattisgarh: PM नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए भटगांव जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास, डिप्टी CM अरुण साव हुए शामिल

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली से वीसी के जरिए भटगांव नगर पंचायत (जिला सूरजपूर) के लिए 56 करोड़ 78 लाख रूपये की जल प्रदाय योजना सहित देश में हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया.
Chhattisgarh News

PM नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए किया शिलान्यास

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली से वीसी के जरिए भटगांव नगर पंचायत (जिला सूरजपूर) के लिए 56 करोड़ 78 लाख रूपये की जल प्रदाय योजना सहित देश में हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया. अमृत मिशन 2 योजना के तहत स्वीकृत यह परियोजना अगले दो साल में पूर्ण होगी. उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर के जिला कार्यालय से वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान एवं रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे.

PM नरेन्द्र मोदी ने वीसी के जरिए भटगांव जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास़्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी, उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के जरिए हम महात्मा गांधी जी के सपनों को पूरा कर रहे हैं. जीवन में सर्वाधिक महत्व उन्होंने साफ-सफाई को दी. पिछले 10 सालों में कोटि-कोटि लोगों ने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात किया। अपने जीवन का हिस्सा बनाया. छोटे-बड़े सभी लोगों ने श्रमदान किया, अपनी सम्पति दान में दी. आम और खास सभी लोगों को अभियान में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री ने बधाई और शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें- दुर्ग में अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाएगी पुलिस, अवैध हथियार रखने वालों पर करेगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने वीसी के माध्यम से भटगांव की जनता को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से भटगांव क्षेत्र की पेयजल की समस्या दूर होगी. महानदी के गोण्डा एनीकट से जल उठाया जायेगा। योजना के पूर्ण होने से नागरिकों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति उपलब्ध कराया जायेगा. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें