दुर्ग जिले के कलेक्टर परिसर में चोरी, लोक सेवा केंद्र के गल्ले से 7 हजार रुपये ले गए चोर

दुर्ग: कलेक्टर और एसपी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित लोक सेवा केंद्र में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
durg news

कलेक्टर परिसर में चोरी

दुर्ग: दुर्ग जिले के कलेक्टर परिसर में चोरी की वारदात सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कलेक्टर और एसपी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित लोक सेवा केंद्र में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 6 से 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली. खास बात यह है कि परिसर में महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिससे उनके बढ़ते हौसलों की चर्चा शुरू हो गई है.

मुख्य ताला नहीं तोड़ पाए चोर

दरअसल चोर लोक सेवा केंद्र का मुख्य ताला नहीं तोड़ पाए. इसके बाद उन्होंने दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया. वहां रखी चिल्लर और नकदी लेकर फरार हो गए. कार्यालय में मौजूद अन्य सामान लगभग सुरक्षित मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों का मकसद केवल नकदी चोरी करना था.वारदात के बाद चोरों ने पास स्थित पेंशन शाखा में भी घुसने का प्रयास किया.

ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी चोरी की कोशिश

ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में सामान बिखरा मिला, हालांकि वहां से किसी नकदी या अन्य सामग्री की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है. सुबह कर्मचारी जब कार्यालय पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और घटना का पता चला. कर्मचारियों अमन अग्रवाल ने बताया कि आधार एवं लोक सेवा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं. उन्होंने परिसर में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की मांग की है.

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि लोक सेवा केंद्र में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. कलेक्टर परिसर जैसे संवेदनशील सरकारी क्षेत्र में चोरी की घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है.

ये भी पढ़ें: Raipur Fire: रायपुर में डामर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका

ज़रूर पढ़ें