CG News: रायपुर में दिल्ली के ‘बुराड़ी केस’ जैसा खौफनाक मंजर, एक ही घर में मिले पांच लोगों के शव, सुसाइड की आशंका

CG News: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक ही छत के नीचे पांच लोगों का शव मिला है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
raipur News

घटना स्थल पर पुलिस मौजूद

CG News: दिल्ली का बुराड़ी केस किसे याद नहीं है. जहां एक ही परिवार के के 11 लोग मृत पाए गए थे. ऐसा एक दिल दहला देने वाला मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है. यहां पर एक ही घर में एक ही छत के नीचे परिवार के 5 लोगों के शव मिले हैं. शुरुआती जांच के अनुसार माना जा रहा है कि इन सभी लोगों ने आत्महत्या की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

टिकरापारा थाना क्षेत्र की घटना

दरअसल घटना शहर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास का है. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. मृतकों में परिवार के मुखिया साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है. घटना की सूचना मिलते है टिकरापार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घर के सील कर दिया. वहीं मामले की जांच के लिए Forensic science laboratory की टीम को बुलाया गया है.

खबर बढ़ाई जा रही है…

ज़रूर पढ़ें