‘मुसलमान के बच्चे कुरान पढ़ते हैं, हिंदू बच्चे गीता नहीं पढ़ते, इसलिए वे ईमानदार नहीं…’, बोले देवकी नंदन ठाकुर

CG News: प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में युवाओं, शिक्षा और सनातन संस्कृति को लेकर अपने विचार रखे. इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कथा आयोजक योगेश अग्रवाल भी मौजूद रहे.
CG News

कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर

CG News: प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में युवाओं, शिक्षा और सनातन संस्कृति को लेकर अपने विचार रखे. इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कथा आयोजक योगेश अग्रवाल भी मौजूद रहे.

मुसलमान के बच्चे कुरान पढ़ते हैं, हिंदू बच्चे गीता नहीं पढ़ते – देवकी नंदन ठाकुर

पत्रकारों से बातचीत में देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि आज का युवा गलत दिशा में जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम और ईसाई समुदाय के बच्चे अपने-अपने धार्मिक ग्रंथ पढ़ते हैं, इसलिए उनमें ईमानदारी और अनुशासन दिखाई देता है. जबकि सनातन समाज के बच्चों को गीता और महाभारत का ज्ञान नहीं दिया जा रहा. उनके अनुसार बच्चों को केवल “हाउ टू मेक मनी” सिखाया जा रहा है, लेकिन नैतिक शिक्षा और चरित्र निर्माण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा.

देवकी नंदन ठाकुर ने सावित्री और सीता के चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी शक्ति और त्याग के अनेक उदाहरण मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि सनातन समाज में जो लोग सच बोलते हैं, उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.

राम मंदिर चोरी पर बोले – देवकी नंदन ठाकुर

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने राम मंदिर में चोरी के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर कहा कि, “मोदी जी मौन हैं, तो निश्चित रूप से कुछ बड़ा करने वाले हैं। कुछ बड़ा होने वाला है, ऐसा मेरा मानना है.”

ये भी पढ़ें- CG News: कोरिया में नाबालिग छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

धर्मांतरण के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सनातनी कभी धर्मांतरण करवाने नहीं जाता. जिसके पूर्व जन्म के पाप होंगे, वह खुद चला जाएगा. कोई पैसा लेकर आता है, तो कोई तलवार लेकर आता है. पता नहीं यह कौन-सा धर्म है, जो धर्मांतरण करवाता है. इसके बाद भी हम कहते हैं कि हम सनातन हैं. “उन्होंने आगे कहा कि “भारत के युवा जिस दिन गीता पढ़ना शुरू कर देंगे, उस दिन देश की कई समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा”

ज़रूर पढ़ें