Raipur Crime News: फैक्ट्री में दिवाली के दौरान तीन मौत, अब एफआईआर

Raipur Factory Accident FIR: रायपुर. पुलिस ने दिवाली के दौरान सिलतरा और उरला की फै‌ष्ट्रिरयों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में जांच के बाद अब जुर्म दर्ज किया है.
delhi Crime News

Raipur Crime News:  रायपुर. पुलिस ने दिवाली के दौरान सिलतरा और उरला की फै‌ष्ट्रिरयों में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में जांच के बाद अब जुर्म दर्ज किया है. उरला पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को मां कुदरगढ़ी स्टील कंपनी में सुरक्षा उपकरणों के बगैर काम कर रहे साखूराम नवरतन 54 वर्ष का हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया था. इससे उसका हाथ बुरी तरह कुचल गया और सीने में भी गंभीर चोटें आईं. एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. (Police Register FIR Against Factory Manager Over Worker’s Death in Urla Industrial Area After Diwali Accident Probe)

जांच में पता चला कि प्रबंधक की ओर से लापरवाही बरती गई. लिहाजा पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 106 (1), 289 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया. अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

लोहे की प्लेट से टकराकर फीटर ने तोड़ा दम, डस्ट से झुलसकर भी मौत

इधर 2-3 नवंबर की दरम्यानी रात डेढ़ बजे हिन्दुस्तान धातु कम्पनी के रोलिंग मिल ग्राम मुरेठी सिलतरा में हादसा हुआ. फीटर का काम करने वाले जितेन्द्र सिंह पाल पिता हरकेश सिंह पाल 31 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 01 वीर सावरकर नगर जनता कॉलोनी कबीर नगर की लोहे की गर्म प्लेट से टकरा जाने से जान चली गई. पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद कर्मियों में शामिल मुन्ना ठाकुर देवरिया उत्तरप्रदेश, गजेन्द्र सिन्हा बेरला जिला बेमेतरा व धनेश वर्मा हीरापुर का बयान दर्ज किया. (Police Register FIR Against Factory Manager Over Worker’s Death in Urla Industrial Area After Diwali Accident Probe)

हादसे के बाद जितेन्द्र सिंह को एन के डी अस्पताल बीरगांव में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पाया कि कारखाना अधिभोगी द्वारा सुरक्षा उपकरणों के बगैर जोखिम भरा काम कराया जा रहा था. सिलतरा पुलिस ने 21 नवंबर को संस्थान के अधिभोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना प्रारंभ कर दी है. 21 को ही सिलतरा स्थित एसकेएस कंपनी के अधिभोगी के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक 9 नवंबर को कर्मी जामवंत वर्मा पिता रूपराम वर्मा 23 वर्ष निवासी बस्तीपारा सिलतरा मशीनरी कीलन भट्ठी में काम के दौरान 3-4 बजे गर्म डस्ट गिरने से झुलस गया. 11 नवंबर की शाम को उपचार के दौरान कालडा बर्न अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें