CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में बन रहा था एनालॉग पनीर, खाद्य विभाग ने साढ़े 6 क्विंटल किया जब्त
CG News: फैक्ट्री के अंदर अंशु बंसल नामक व्यक्ति सांवलिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट के नाम पर बड़ी मात्रा में पनीर तैयार किया जा रहा था.
एनालॉग पनीर जब्त
CG News: रायपुर में प्रतिबंधित नकली पनीर (एनालॉग) तैयार किए जाने का मामला सामने आया है. बीरगांव में प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में बड़ी मात्रा में एनालॉग यानी नकली पनीर बनाया जा रहा था. फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद दबिश दी और करीब 650 किलो का माल जब्त कर लिया.
विभाग ने जब्त किए पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, एक-दो दिन के भीतर रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी. शुरूआती जानकारी के मुताबिक बीरगांव में पंछी डोर्स एंड प्लाईवुड फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. वहीं फैक्ट्री के अंदर अंशु बंसल नामक व्यक्ति सांवलिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट के नाम पर बड़ी मात्रा में पनीर तैयार किया जा रहा था.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…