Ambikapur: छठ घाट पर गया था परिवार, चोरों ने शिक्षक और व्यापारी के घर से पार किए लाखों के नकदी-जेवरात

Cash And Jewellery Stolen: चोरी की यह वारदात कल शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है. दोनों परिवार छठ पूजा के लिए घाट गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर के अंदर के दरवाजों पर लगे तालों को भी तोड़ा गया.
ambikapur

अंबिकापुर में चोरी

Ambikapur Chhath Ghat Theft: अंबिकापुर शहर के गोधनपुर इलाके में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चोरों ने एक शिक्षक और एक व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पार कर दिए. बताया जा रहा है कि दोनों घरों से चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपये है.

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात कल शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है. दोनों परिवार छठ पूजा के लिए घाट गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर के अंदर के दरवाजों पर लगे तालों को भी तोड़ा गया. चोरों ने तीन अलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखी नकदी और जेवरात पार कर दिए. चोरों ने शिक्षक मनोज सिंह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उनके पड़ोसी संजय सिंह के घर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. संजय सिंह अपनी बेटी की शादी से पहले उसके लिए जेवर भी खरीदे थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया.

परिवार के लोग जब रात में छठ घाट से वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था. इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई. छोरो ने तीन आलमारी का लाक तोड़ दिया था.सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश की गई, लेकिन फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

शाम ढलते ही रिहायशी इलाके में बड़ी चोरी

गोधनपुर में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि शाम के वक्त रिहायशी इलाके में चोरों का इस तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. जब चोर शाम के समय घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आसपास के लोगों ने बताया कि गोधनपुर चौक के ठेले और गुमटियों में अवैध तरीके से शराब की बिक्री होती है, शराब बेचने वाले अवैध शराब को झाड़ियो में छुपा कर रखे रहते हैं और शराब पीने वाले उनसे खरीद कर वहीं पर शराब पीते हैं और यही वजह है कि पूरे क्षेत्र में शाम ढलने के साथ ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें