नहीं रहे मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर, सोते वक्त आया हार्ट अटैक, 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
एक्टर अनुज ठाकुर का निधन (File Photo)
Cardiac Arrest In Sleep: फेमस टीवी एक्टर अनुज ठाकुर ने 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. रात में खाना खाकर सोए और सुबह उनकी आंख नहीं खुली. उनके निधन के बाद परिजनों और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. माना जा रहा है कि उनकी मौत दिल में दौरा पड़ने की वजह से हुई होगी. उनको एक पहले भी दिल का दौरा पड़ा था.
जानकारी के अनुसार, अनुज ठाकुर मंगलवार (27 अक्टूबर) की रात खाना खाकर अपने रूम में सोने चले गए, लेकिन सुबह उनकी नींद नहीं खुली. सुबह जब अलार्म बजा तो उनकी मां देखने गईं, तो पता चला कि अनुज की जान जा चुकी है. अनुज के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश ने बताया कि वे करीब 1 साल से दौरा पड़ने की दवा ले रहे थे.
अनुज की मौत से सदमें में परिजन
अनुज की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. जानकारी के अनुसार, अनुज का परिवार इन दिनों अंतिम संस्कार करने के लिए हरिद्वार गए हुए हैं. अनुज की मौत को लेकर को लेकर रूपेश ने भावुक पोस्ट भी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि तुम सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई की तरह थे. जिंदगी वाकई बहुत अनप्रिडिक्टेबल है. यह खबर बिल्कुल अनसुनी और अनहोनी सी लग रही है. यह स्वीकार करना बेहद दिल तोड़ने वाला है कि तुम इतनी जल्दी चले गए.
ये भी पढ़ेंः ‘शूटआउट एट वडाला’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, बाथरूम में गिरने से हुई मौत
कई टीवी सीरियलों में कर चुके काम
बता दें, टीवी एक्टर अनुज ठाकुर ‘बंधन सात जन्मों का’, ‘धूम मचाओ धूम’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ और ‘महिसागर’ जैसे शोज में काम किया है. अनुज ने कई टीवी सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था. उनकी मौत ने प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है.


