दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल, कैसी रहेगी व्यवस्था?

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी दी है. ताकि लोगों को सहूलियत हो सके.
Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ (File Photo)

Delhi Concert Security Plan: देश की राजधानी दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने जा रहा है. ऑरा इंडिया टूर 2026 के लिए स्टेज सज चुका है. बस एक दिन का इंतजार है. दिल्ली में हो रहे इस कॉन्सर्ट की वजह से ट्रैफिक पर दबाव बढ़ने की संभावना है. इसलिए दिल्ली पुलिस ने पहले से ही ट्रैफिक सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम दिल्ली से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. यहां जानें सबकुछ.

दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम लोगों को कार्यक्रम की वजह से कोई दिक्कत न हो. दिल्ली मेट्रो ने भी स्पष्ट कर दिया है कि शुक्रवार को 12 बजे रात तक सर्विस जारी रहेगी. इसके साथ ही आम लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इसलिए आप लोग मेट्रो का ही उपयोग करें. ताकि भीड़ इकट्ठी न हो और जाम से निजात मिल सके.

दिलजीत ने की फैंस से अपील

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी दी है. ताकि लोगों को सहूलियत हो सके. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ से भी उनके फैंस से अपील करने की बात कही है, ताकि कोई असुविधा न हो. जिसके बाद दिलजीत ने फैंस से अपील की है कि वे व्यवस्था में सहयोग करें.

ये भी पढ़ेंः CJP को सरकार ने खड़ा किया या AAP का है हाथ? नेहा बोरा ने अटकलों पर क्‍या बताया?

भारी भीड़ जुटने की संभावना

दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है. दिलजीत दोसांझ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शो शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा, जो रात 10 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है. अब दिल्ली में दिलजीत का 2028 में ही कॉन्सर्ट है. अगर आप कॉन्सर्ट में अपना मनपसंद गाना गवाना चाहते हैं, तो दिलजीत के इंस्टाग्राम पर जाकर कमेंट्स करें.

ज़रूर पढ़ें