Dhurandhar 2 BO Day 13: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कोहराम, दूसरे मंगलवार को भी की धुआंधार कमाई, ‘पुष्पा 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रिलीज के मात्र 13 दिनों के भीतर ही यह फिल्म ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ बन गई है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है. वीकेंड के बाद वर्किंग डेज यानी सोमवार और मंगलवार में भी फैंस भारी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं. फिल्म ने दूसरे सोमवार को जबरदस्त कलेक्शन किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म की 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितनी कमाई हुई.
‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिलहाल सिनेमाघरों में कोई और बड़ी फिल्म न होने का फायदा इसे मिल रहा है, जिससे वर्किंग डेज (सोमवार-शुक्रवार) में भी भारी भीड़ उमड़ रही है. हाल ही में 800 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद फिल्म ने अब 13वें दिन एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है.
- पहले हफ्ते की कमाई: फिल्म ने अपने शुरुआती सात दिनों में कुल 674.17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
- 9वें दिन का कलेक्शन: दूसरे शुक्रवार (9वें दिन) को फिल्म ने 41.75 करोड़ रुपये कमाए.
- 10वें और 11वें दिन (वीकेंड): शनिवार को 62.85 करोड़ और रविवार को 68.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई.
- 12वें दिन की कमाई: दूसरे सोमवार को फिल्म के खाते में 25.30 करोड़ रुपये आए.
- 13वें दिन का कलेक्शन: शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये बटोरे.
- कुल नेट कमाई: भारत में 13 दिनों के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 899.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
क्या 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी फिल्म?
‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐसी जबरदस्त कमाई कर रही है कि इसने सबको चौंका दिया है. रिलीज के मात्र 13 दिनों में यह 899 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और अब 900 करोड़ के जादुई आंकड़े से बस कुछ ही कदम दूर है. पूरी उम्मीद है कि आज यानी बुधवार को यह फिल्म 900 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लेगी और ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर नया इतिहास रच देगी.
ये भी पढ़ें-विवेक अग्निहोत्री ने दिया Dhurandhar-2 का सबसे हटके रिव्यू, आदित्य धर को दिया सतर्क रहने का सुझाव
‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ का रिकार्ड तोड़ा
अपनी रिलीज के 13वें दिन (दूसरे मंगलवार) ‘धुरंधर 2’ ने सभी भाषाओं में कुल 27.75 करोड़ रुपये की शानदार नेट कमाई की है. इस कलेक्शन के साथ इसने ‘दूसरे मंगलवार’ को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (26 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को तो पीछे छोड़ दिया है, लेकिन यह ‘बाहुबली 2’ (28 करोड़ रुपये) के कलेक्शन से थोड़ा पीछे रह गई.