Shah Rukh Khan की लाड़ली ने अलीबाग में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानें सुहाना खान की नेटवर्थ

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के पास अलीबाग में एक आलीशान बंगला है, जहां वो अक्सर मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं.
Shah Rukh Khan

शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना

Shah Rukh Khan: बीते साल शाहरुख खान ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. उनकी बैक टू बैक तीन फिल्में रिलीज हुईं थी और तीनों फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता. वहीं उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी ओटीटी फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर चुकी हैं. उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से ओटीटी डेब्यू किया था. हालांकि सुहाना की फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अब ऑडियन्स सुहाना के अगले प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं. वहीं खबर है कि सुहाना खान ने प्रॉपर्टी में इंनवेस्ट किया है. उन्होंने अपने लिए करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी

खबर है कि सुहाना खान ने अपने लिए करोड़ों की जमीन खरीदी है. सुहाना ने अलीबाग में प्रॉपर्टी ली है. ई टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अलीबाग में एक बड़ी और कीमती प्रॉपर्टी खरीदी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टांप ड्यूटी में इस प्रॉपर्टी के मालिक के रूप में सुहाना का नाम है, जो लगभग 0.782 हेक्टेयर यानी 7820 वर्ग मीटर है. 

सुहाना 35 करोड़ के घर की हैं मालिकन

सुहाना खान 23 साल की हैं और उनके पास न्यूयार्क में अपना एक आलीशान घर है. हाल ही में उन्होंने मुंबई से कुछ दूर पर अलीबाग में भी जमीन खरीदी है. इसके साथ ही सुहाना एक ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर हैं जिससे वो जमकर कमाई करती हैं. बता दें सुहाना मशहूर ब्रांड मेबेलिन का चेहरा भी है. वहीं बात करें सुहाना खान की टोटल नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के अनुसार ये 13 से 14 करोड़ रुपए के बीच है, इसके साथ ही वो लग्जरी कारों की मालिकन भी हैं. सुहाना खान के पास के पास रेंज रोवर और लेंबोर्गिनी जैसी कार भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है.

शाहरुख का अलीबाग में बंगला

बता दें कि शाहरुख खान के पास अलीबाग में एक आलीशान बंगला है, जहां वो अक्सर मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं, जिसके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बंगले में वो अक्सर पार्टी करते भी नजर आते हैं. रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख के अलीबाग स्थित बंगले की कीमत लगभग रु 15 करोड़ है.

सुहाना का करियर शुरू

सुहाना खान ने द आर्चीज से पहले एक शॉर्ट फिल्म, ‘द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू’ में काम किया था. फिल्म 10 मिनट की थी और इसका निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया था, जिसमें सुहाना को काफी पसंद किया गया था. 

 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें