बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में गिनी जाती है सनी देओल की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी नहीं कमाए

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई. 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी.
Sunny Deol

सनी देओल

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी भी रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. हम बात कर रहे हैं फिल्म मोहल्ला अस्सी की जिसे सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है.

सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई सनी देओल की ये फिल्म

साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल के साथ टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी तंवर नजर आई थी. यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप में से एक है. इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है. यह फिल्म प्रसिद्ध हिन्दी लेखक काशीनाथ सिंह के लोकप्रिय उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित थी. फिल्म की कहानी वाराणसी के अस्सी घाट और वहां के सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव के इर्द-गिर्द घूमती है.

यह भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई

रिलीज से पहले विवादों में रही फिल्म

सनी देओल और साक्षी तंवर स्टारर फिल्म मोहल्ला अस्सी रिलीज से पहले कई गंभीर विवादों में घिरी रही, जिसके कारण फिल्म की रिलीज करीब 3 साल तक लटकी रही और आखिरकार 2018 में यह फिल्म सिनेमाघरों में आ सकी. फिल्म के ट्रेलर में किरदारों द्वारा अभद्र भाषा और गालियों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके चलते देशभर में इसका भारी विवाद हुआ था. इसके अलावा फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था.

बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी फिल्म

इस फिल्म में सनी देओल ने धर्मनाथ पांडे का किरदार निभाया था. जबकि साक्षी तंवर उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आईं थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक यह फिल्म भारत में सिर्फ 1.64 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी. जबकि इसका कुल बजट 20 करोड़ रुपये था. भारी विवादों और देर से रिलीज होने के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई.

ज़रूर पढ़ें