‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटा पाया’, विराट कोहली ने अनुष्का संग देखी ‘धुरंधर 2’, खूब की रणवीर की तारीफ

Dhurandhar 2: सोमवार को दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म देखने पहुंचे. फिल्म देखने को बाद उन्होंने जमकर तारीफ की और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिव्यू लिखा.
Virat And Anushka Sharma

विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा

Dhurandhar 2: आदित्य धर की बॉलीवुड फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमा हाल में धूम मचा रही है. फिल्म अब ऐतिहासिक बन चुकी है. सोमवार को दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म देखने पहुंचे. फिल्म देखने को बाद उन्होंने जमकर तारीफ की और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिव्यू लिखा. विराट कोहली से पहले भी इस फिल्म को देखने के लिए कई स्टार सिनेमा हॉल जा चुके हैं.

विराट कोहली ने फिल्म देखने के बाद डायरेक्टर आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की. विराट कोहली ने अब तक का सबसे बेहतरीन ‘सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ बताया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज मैंने यह फिल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी कोई दूसरी फिल्म मैंने आज तक नहीं देखी. इस फिल्म ने हर तरह की भावना को जगा दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला.”

कोहली ने जमकर की तारीफ

विराट कोहली ने आदित्यधर को टैग करते हुए आगे लिखा, “आपके टैलेंट और आपका सेल्फकॉन्फिडेंस आपकी बनाई इस फिल्म में साफ झलकता है. आपको मेरा सलाम. आप सचमुच एक जीनियस हैं और हालांकि सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन काम किया है, लेकिन @ranveersingh, इस फिल्म के बाद आप एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गए हैं. आपकी परफॉर्मेंस तो कमाल से भी बढ़कर था. सचमुच, वाह!”

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ बनने के लिए इन 3 एक्टर्स ने किया था इनकार, कास्टिंग डायरेक्टर खोली पोल!

अनुष्का शर्मा ने भी की तारीफ

फिल्म की तारीफ सिर्फ विराट कोहली ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी की. अनुष्का शर्मा ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘चार घंटे की फिल्म बनाने के लिए बहुत सारी कन्विक्शन चाहिए. फिल्म एक पल भी आपको बोर नहीं करती. इतनी ग्रिपिंग है कि यह आपको पकड़ कर रखती है.’

ज़रूर पढ़ें