‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 लोग घायल, यश ने रोकी स्पीच

Yash Toxic Movie: हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कार्यक्रम के दौरान कुछ उत्साहित लोग साउंड बॉक्स के पोल पर चढ़ गए, जिससे भारी-भरकम साउंड सेटअप अचानक नीचे गिर गया.
Toxic Pre Release Event Accident

टॉक्सिक प्री रिलीज इवेंट में हुआ हादसा

Yash Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. शनिवार 22 अगस्त को हैदराबाद में फिल्म का एक बड़ा प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था, जहां अपने पसंदीदा स्टार की झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि, बेकाबू भीड़ और साउंड सेटअप गिरने के कारण कार्यक्रम में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कुछ फैंस चोटिल ह गए हैं.

मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में टॉक्सिक का हादसा

हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कार्यक्रम के दौरान कुछ उत्साहित लोग साउंड बॉक्स के पोल पर चढ़ गए, जिससे भारी-भरकम साउंड सेटअप अचानक नीचे गिर गया. इस दुर्घटना में दो छात्र घायल हो गए और एक छात्रा बेहोश हो गई, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. यह हादसा उस समय हुआ जब सुपरस्टार यश मंच से फैंस को संबोधित कर रहे थे. हादसे को देखते ही यश ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और आयोजकों से छात्रों का हालचाल जाना.

टॉक्सिक इवेंट हादसे का वीडियो वायरल

फिल्म के इस भव्य प्री-रिलीज इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फैंस की भारी भीड़ साफ देखी जा सकती है. वीडियो में हादसे के तुरंत बाद का मंजर दिखाई दे रहा है, जहां कुछ लोग घायल छात्रों को संभालते हुए तेजी से एम्बुलेंस की तरफ ले जा रहे हैं. इसके फौरन बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें-दुनिया भर में 12,000 स्क्रीन्स पर तहलका मचाने आ रही है यश की ‘टॉक्सिक’, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

बंपर एडवांस बुकिंग

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में रॉकिंग स्टार यश लीड रोल पर हैं. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े सितारे भी महत्पूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे. सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और टिकटें तेजी से बिक रही हैं.

ज़रूर पढ़ें