7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप
AAP विधायक हरमीत सिंह गिरफ्तार
Punjab: पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हरमीत सिंह की यह गिरफ्तारी रेप और धोखाधड़ी के मामले में हुई है. सितंबर 2025 से विधायक फरार चल रहे थे, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानें क्या है पूरा मामला?
किन आरोपों पर गिरफ्तार हुए विधायक हरमीत सिंह?
विधायक हरमीत सिंह पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने FIR दर्ज कराई थी. पीड़ित महिला ने विधायक के ऊपर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के आरोप लगाए. महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा कहा और कई बार संबंध बनाए. महिला ने बताया कि साल 2021 में उससे शादी की, जबकि हरमीत सिंह पहले ही शादीशुदा थे. महिला जीरकपुर की रहने वाली है.
कोर्ट ने घोषित किया था ‘भगोड़ा’
महिला ने शिकायत में दावा किया कि बिधायक ने उन्हें धमकियां दीं और शोषण किया. मोबाइल पर अश्लील सामग्रियां भेजी. हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली. FIR दर्ज होते ही विधायक फरार हो गए. 2 सितंबर 2025 से फरार विधायक को लेकर कोर्ट ने उन्हें ‘भगोड़ा’ घोषित करते हुए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया. इस दौरा विधायक ने वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई भी दी थी.
ये भी पढ़ेंः LPG Crisis: अब 35 दिन से पहले नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम, जानें नई शर्तें
आरोपों पर दी थी सफाई?
विधायक हरमीत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर वीडियो जारी कर सफाई दी थी, जिसमें कहा था कि वह फरार नहीं हुए हैं बल्कि ‘फर्जी मुठभेठ’ से बचने के लिए भागे हैं. इस दौरान उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि पुलिस ने उनकी कार पर फायरिंग की थी. किस्मत अच्छी रही कि वे बच गए. फिलहाल, अब गिरफ्तार विधायक पुलिस हिरासत हैं.