बंगाल में पिछली बार का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 89.93% वोटिंग

Bengal Assembly Election: दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा. परिणाम 4 मई को दोनों चरणों के एकसाथ आएंगे.
Bengal Assembly Election Live

बंगाल चुनाव में प्रथम चरण के लिए वोटिंग शुरू

Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रथम चरण की वोटिंग शुरू खत्म हो गई है. शाम 5 बजे तक बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है और 89.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया है. बंगाल में आज 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुए. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटिंग के लिए लंबी लाइनें लगी हुई थी. चुनाव आयोग ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की थी.

बंगाल में कई दिग्गजों की सीटों पर प्रथम चरण में ही मतदान हुआ है, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, हुमायूं कबीर शामिल हैं. दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा. परिणाम 4 मई को दोनों चरणों के एकसाथ आएंगे.

ज़रूर पढ़ें