बंगाल में थमा चुनावी शोर-गुल, 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, अंतिम दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत

Bengal election 2026: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "ये TMC की हार है. जब भी TMC उग्र हो गई तो समझ जाइए कि उनकी हार निश्चित है.
Bengal Election

सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी

Bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार का शोर थम गया है. बंगाल में दो चरणों में मतदान हो रहा है, जिसमें पहले चरण के लिए चुनाव कराए जा चुके हैं. जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. बंगाल की जनता किसे अपना नेता चुनती है. यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल, अभी सभी दलों ने सत्ता पाने का दावा किया है.

बंगाल चुनाव में प्रचार के दौरान देश के बड़े से बड़े दिग्गज दिखाई दिए. पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक मोर्चा संभालते नजर आए. इसके साथ ही विपक्ष के नेताओं ने भी ताबड़तोड़ रैलियां की है. चुनाव प्रचार के दौरान सत्ता दल टीएमसी और भाजपा के बीच झड़प की भी खबरें आई हैं. उत्तर 24 परगना में भाजपा और TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. हालांकि, इस दौरान पुलिस और CISF के जवान मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार, झड़प के दौरान CISF के जवान को गोली भी लगी. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

भाजपा प्रत्याशी को भी आई चोट

उत्तर 24 परगना में जगद्दल पुलिस थाना के बाहर किसी बात को लेकर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने हमला कर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन इस दौरान टीएमसी के गुंडों ने हमला कर दिया. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को भी चोट आई है. फिलहाल, अब स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ेंः ‘बिना शादी के साथ रहे, बच्चा पैदा किया तो फिर रेप कैसे?’, लिव-इन रिलेशनशिप पर SC की टिप्पणी

TMC की हार तयः रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “ये TMC की हार है. जब भी TMC उग्र हो गई तो समझ जाइए कि उनकी हार निश्चित है. कल वे मेरी भी सभा में घुस गए थे. लेकिन हम लोगों को इससे विचलित नहीं होना है, हमें आगे बढ़ना है, रुकना नहीं है. हमें जनता पर पूरा विश्वास रख कर आगे बढ़ना है. ममता बनर्जी को लगता है कि ये बांग्लादेश या पाकिस्तान है. अरे भई भारत के प्रधानमंत्री भारत में कहीं जाकर झालमुड़ी नहीं खाएंगे तो कहां खाएंगे?”

ज़रूर पढ़ें