BHU में 70 साल बाद खुले 22 बक्से, 5 हजार साल पुरानी वस्तुएं समेत क्या-क्या मिला?

BHU Ancient Excavation Discovery: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रखे करीब 70 सालों बाद 22 बक्से खोले गए. जिसमें 10,000 से ज्यादा पुरातात्विक अवशेष मिले.
BHU

BHU में 70 साल बाद खुले 22 बक्से

BHU 22 Boxes Opened: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रखे करीब 70 सालों बाद 22 बक्से खोले गए. जिसमें 10,000 से ज्यादा पुरातात्विक अवशेष मिले. इस दौरान कुछ ऐसे भी पुरातात्विक अवशेष मिले, जिसे करीब 5,000 साल पुराना माना जा रहा है. बक्शे के अंदर रखे इन सामग्रियों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए तीन एक्सपर्ट की रिसर्च टीम बनाई गई हैं. यहां जानें बक्सों में क्या-क्या मिला?

दरअसल, 1957 में राजघाट की खुदाई के दौरान ये बक्से मिले थे. जिनका दस्तावेजीकरण करने के बाद BHU के संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संग्रहालय को सौंप दिया गया था. 20 अगस्त को जब इन बक्सों को खोला गया तो इसमें 10,000 से ज्यादा पुरातात्विक अवशेष मिले. BHU के प्रोफेसर महेश प्रसाद अहिरवार ने बताया कि बक्सों के अंदर मूर्तियां, पुराने सिक्के, औजार, मुहरें और तांबे, हांथीदांत और हड्डी से बनी बस्तुएं मिली हैं.

बक्से में क्या-क्या मिला?

प्रोफेसर ने बताया, बक्से के अंदर मिली वस्तुओं का विशेषज्ञ अध्ययन करेंगे. बक्सों में करीब 3,000 ग्लास स्लाइड और 5,000 से ज्यादा फोटोग्राफिक नेगेटिव भी मिले हैं. इसके साथ ही भगवान विष्णु, शिव और बुद्ध की मूर्तियों की दुर्लभ तस्वीरें भी शामिल हैं. जिसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई… पीछे छोड़ गई करोड़ों! महिला भिखारी की मौत के बाद घर से मिला 30 बोरी कैश

बीएचयू के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इन बक्सों के अंदर कुछ ऐसी कलाकृतियां और वस्तुएं हैं, जिनका ऐतिहासिक और विरासत की दृष्टि से महत्वपूर्ण मूल्य है. ये सभी वस्तुएं उस दौरान निकाली गई थीं, जब भारत में पुरातात्विक शोध के लिए एडवांस्ड वैज्ञानिक तकनीकें उपलब्ध नहीं थीं. इस बक्सों में मिली वस्तुओं को लेकर विशेषज्ञों को उम्मीद है कि करीब 1,000 साल पहले वाराणसी के लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें