‘सर, बिना बीपी जांच किए पाइप लगा दिया, मेरी मां बेड पर ही मर गई…’, मंत्री निशांत कुमार के सामने ही रो पड़े मरीज के परिजन

IGIMS Hospital Negligence Case Bihar: मंत्री निशांत कुमार IGIMS में 5 नई सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां पर भर्ती मरीजों के परिजनों ने जब उन्हें देखा तो घेर लिया और अपनी-अपनी समस्या सुनाने लगे.
Bihar Health Minister Nishant Kumar

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

Patient Family Confronts Minister Nishant Kumar: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक गुरुवार को पटना के IGIMS अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने मरीज के परिजनों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द निदान करने के निर्देश दिए. इस दौरान जब लोगों ने अपनी समस्या मंत्री को सुनाई तो वे हैरान रह गए. मंत्री निशांत आज IGIMS में 5 नई सुविधाओं के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे. पढ़ें मरीज के परिजनों ने क्या समस्या बताई?

दरअसल, मंत्री निशांत कुमार IGIMS में 5 नई सुविधाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां पर भर्ती मरीजों के परिजनों ने जब उन्हें देखा तो घेर लिया और अपनी-अपनी समस्या सुनाने लगे. मंत्री ने भी मरीजों के परिजनों की बातें सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

क्या-क्या मिलीं शिकायतें?

मंत्री निशांत कुमार को देखते ही भीड़ से निकलकर मरीज के एक परिजन ने बताया कि मेरी मां बेड पर ही मर गई, उनका बीपी लो था लेकिन बिना बीपी जांचे पाइप लगा दिया. इसी बीच एक और मरीज के परिजन सामने आए और कहा कि सर, यहां व्यवस्था बहुत खराब है. पेशेंट को लगता है कि लाइन में लग-लगकर ही वो मर जाएगा, इलाज तो बाद में होगा. यह सुनते ही निशांत कुमार ने जांच कर निदान के आदेश दिए.

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नए आंदोलन का ऐलान! दीपके ने बताया ‘कॉकरोचों’ का पूरा प्लान

मरीज के परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

वहीं एक महिला ने बताया कि उसके मरीज को अस्पताल भर्ती ही नहीं कर रहा है. तो दूसरे मरीज के परिजनों ने कहा कि ‘यहां दलाली होती है. आयुष्मान कार्ड से इलाज कहकर बाहर से दवाई मंगा रहे हैं. मेडिकल काउंटर वाले कह रहे कि दवाई है, लेकिन हमें बाहर से दवाई लेने के लिए कहा जा रहा है.’ फिलहाल, निशांत कुमार ने जांच कराने की बात कही है. अब देखना यह होगा कि आखिर निशांत कुमार से शिकायत के बाद अस्पताल की व्यवस्था में कितना सुधार आता है?

ज़रूर पढ़ें