BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों के लिए इस दिन से होगा आवेदन
सीएम सम्राट चौधरी
Applications Begin From September 1: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज मंगलवार को चौथे चरण (BPSC TRE-4) की शिक्षक भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए शिक्षक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. यहां जानें सबकुछ.
बिहार लोक सेवा आयोग के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. फीस भुगतान की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है.
Bihar Public Service Commission (BPSC) tweets, "Online applications are invited from eligible Indian candidates for the appointment to a total of 32,388 vacant posts of School Teachers under the Education Department, Bihar.
— ANI (@ANI) August 18, 2026
The process for online application and fee payment will… pic.twitter.com/fNjLr2a9op
BPSC ने उस दौरान भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिस दौरान छात्र भर्ती को लेकर पटना में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. धरना प्रदर्शन के बीच BPSC ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया. धरने पर बैठे छात्रों ने चेतावनी दी थी कि अगर तीन दिनों के अंदर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है, तो आमरण अनशन भी शुरू कर देंगे. लेकिन इसी बीच छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई कि BPSC ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया.
कौन कर सकता है आवेदन?
- कक्षा 1 से 5: CTET Paper-I या BTET Paper-I पास होना अनिवार्य
- कक्षा 6 से 8: CTET Paper-II या BTET Paper-II पास होना अनिवार्य
- कक्षा 9 से 10: STET Paper-I पास होना अनिवार्य
- कक्षा 11 से 12: STET Paper-II पास होना अनिवार्य
ये भी पढ़ेंः रांची में फिर होगा हल्लाबोल! देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान, बताया इस बार क्या रहेगी मांग
TET में कितने नंबर जरूरी?
- सामान्य (पुरुष): 60%
- सामान्य (महिला)/ पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 55%
- SC/ST/दिव्यांग: 50%